Last Updated:
Biggest Flop Film Of 2025: इस साल बड़ी बजट की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी हैं. आज हम आपको एक फ्लॉप फिल्म के बारे में बताते हैं, जिसका बजट 400 करोड़ से ज्यादा था. खलनायक की फीस, हीरो से कहीं ज्यादा थी. मेकर्स ने फिल्म बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. लेकिन कमजोर कहानी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के फ्लॉप होने की बड़ी वजह बनी.
<strong>नई दिल्ली.</strong> साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्म रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी. हीरो से ज्यादा विलेन ने फीस वसूली थी. मूवी का बजट 400 रुपये रहा, लेकिन थिएटर्स में लगते ही मूवी कमाई तो दूर की बात है, अपनी लागत तक नहीं वसूल पाई. उस मूवी का नाम है ‘वॉर 2’.

वाईआएफ स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ‘वॉर 2’ में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर लीड किरदारों में नजर आए थे. कियारा आडवाणी, आशुतोष राणा, अनिल कपूर, वरुण बडोला और विजय विक्रम सिंह भी फिल्म का हिस्सा थे. यह मूवी 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. (फोटो साभार: IMDb)

इस फिल्म ने शानदार ओपनिंग की थी, लेकिन जल्द ही इसकी बॉक्स ऑफिस कमाई गिरने लगी. हैरानी की बात है कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर वो कमाल नहीं दिखा पाई, जिसकी मेकर्स को उम्मीद थी. (फोटो साभार: IMDb)

इस फिल्म के लिए हीरो से ज्यादा विलेन ने फीस वसूली थी. ऋतिक रोशन को ‘वॉर 2’ में काम करने के लिए 50 करोड़ रुपये मिले थे. वहीं, खलनायक का रोल निभाने वाले जूनियर एनटीआर ने 70 करोड़ रुपये चार्ज किए थे. कियारा आडवाणी को 15 करोड़ रुपये मिले थे. (फोटो साभार: IMDb)

‘वॉर 2’ सिनेमाघरों में लगभग पांच हफ्तों से कुछ अधिक समय तक चली और ओटीटी पर रिलीज होने से ठीक पहले इसका थिएटर रन समाप्त हुआ. इस दौरान फिल्म ने भारत में कुल 236 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. (फोटो साभार: IMDb)

हिंदी वर्जन ने 178 करोड़ और तेलुगु वर्जन ने 57 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. साफ तौर पर, जूनियर एनटीआर की स्टार पावर तेलुगु राज्यों में फिल्म को उस स्तर तक नहीं ले जा सकी, जिसकी मेकर्स को उम्मीद थी. (फोटो साभार: IMDb)

विदेशों में भी ‘वॉर 2’ का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और यह अंतरराष्ट्रीय बाजारों में 10 मिलियन डॉलर से भी कम कमाई पर सिमट गई. इस तरह, फिल्म की टोटल वर्ल्डवाइड कमाई लगभग 365 करोड़ रही. Sacnilk के अनुसार, भारत में फिल्म के करीब 1.2 करोड़ टिकटों की बिक्री हुई थी. जबकि ट्रेड पंडितों का अनुमान है कि विदेशी बाजारों में फिल्म के लगभग 20 लाख टिकटें बिके थे. (फोटो साभार: IMDb)

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘वॉर 2’ लगभग 400 करोड़ रुपये की लागत में बनी थी, जिसका मतलब यह था कि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सफल माने जाने के लिए दुनियाभर में 650-700 करोड़ से अधिक की कमाई करनी थी. हालांकि, अंत में फिल्म ने इसका केवल आधा हिस्सा ही कमा पाई और बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फ्लॉप साबित हुई. (फोटो साभार: IMDb)
![]()











