Last Updated:
जावेद जाफरी ‘दे दे प्यार दे 2’ में फिर से अजय देवगन के साथ दिखाई देंगे. फिल्म 14 नवंबर को रिलीज होगी. फिल्म में जावेद के बेटे मीजान जाफर भी हैं. जावेद अगले महीने 63 साल के हो जाएंगे. जबकि उनके बेटे मीजान जाफरी 30 साल के हैं.
जावेद जाफरी के बेटे मीजान के अलावा दो और बच्चे अलाविया और अब्बास जाफरी हैं. जबकि उनके दो भाई नावेद और हुसैन जाफरी हैं. और बहनें हुसैन जाफरी, शकिरा शफी और सुरैया जाफरी हैं. इनके अलावा, एक और बहन है, जो एक एक्ट्रेस है. इस एक्ट्रेस बहन और जावेद के बीच 32 साल का एज गैप है.

मीजान जाफरी और जावेद जाफरी की बहन के बीच 1 साल का अंतर है. जावेद की इस बहन का नाम मुस्कान जाफरी है. ‘मुस्कान’ ने कई फिल्मों और सीरीज में काम किया है. स्क्रीन पर वह एक बार माधुरी दीक्षित की बेटी के रोल में दिखीं थीं.

मुस्कान, जावेद जाफरी की सौतेली बहन हैं. दरअसल, जावेद के पिता जगदीप ने 3 शादियां की थी. मुस्कान, जगदीप की तीसरी पत्नी नाजिमा बेगम की बेटी हैं. जबकि जावेद, जगदीप की दूसरी पत्नी सुघ्रा बेगम के बेटे हैं. जगदीप की पहली शादी नसीम बेगम से हुई थी.

मुस्कान जाफरी का जन्म 1994 का में हुआ था. वह अब 31 साल की हैं. मुस्कान ने शॉर्ट फिल्म ‘मीडियम’ से डेब्यू किया. फिर उन्होंने सीरीज ‘मिसमैच्ड’ में काम किया. उन्होंने सेलीन मैथ्यूज का किरदार निभाया और अपनी अदाकारी से लोगों को इम्प्रेस किया.

मुस्कान जाफरी का दूसरा बड़ा प्रोजेक्ट ‘द गुड कर्मा हॉस्पिटल’ था. इस सीरीज को हॉलीवुड डायरेक्टर डॉन सेफ्टन ने डायरेक्ट किया. इसके बाद उन्होंने वंदना कटारिया की नेटफ्लिक्स ऑरिजनल इंगलिश फिल्म ‘नोबलमैन’ में काम किया.

इसके बाद, मुस्कान जाफरी ने नेटफ्लिक्स ऑरिजनल सीरीज ‘द फेम गेम’ में काम किया. इसमें वह माधुरी दीक्षित और संजय कपूर की बेटी के रोल में दिखाई दीं. आखिरी बार, वह फिल्म ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ में दिखाई दीं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुस्कान और जावेद इंडस्ट्री में इतने सालों से काम कर रहे हैं, लेकिन दोनों को कभी भी साथ में नहीं देखा गया. क्योंकि उनके बीच कुछ मतभेद हैं. कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, जावेद अपने पिता जगदीप जाफरी की नजीमा से संग तीसरी शादी से खुश नहीं थे.

जगदीप ने एक बार अपने बेटे नावेद की शादी के लिए एक परिवार से बात की थी और दोनों फैमिली उनके घर पर मिले. नावेद ने उस समय शादी करने से इनकार कर दिया क्योंकि वह अपने करियर पर ध्यान केंद्रित करना चाहता थे. लेकिन जगदीप तुरंत उस लड़की की बड़ी बहन से प्यार कर बैठे जिसके साथ उनका बेटा नावेद लगभग शादी करने वाला था.
![]()










