नई दिल्ली. साल 1971 में रिलीज हुई फिल्म ‘मेरा गांव मेरा देश’ ने लोगों को दीवाना बना दिया था. न सिर्फ उस दौर की सुपरहिट फिल्म रही, बल्कि इसने धर्मेंद्र को एक नए अंदाज में पेश किया. इस फिल्म का गाना ‘मार दिया जाए या छोड़ दिया जाए, बोल तेरे साथ क्या सुलूक किया जाए’ आज भी हिंदी सिनेमा के सबसे यादगार गीतों में गिना जाता है. इस गाने की शूटिंग से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा आज भी फिल्म प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय है. दरअसल, जब इस सीन की शूटिंग हो रही थी, तो निर्देशक राज खोसला ने सीन की डिमांड के मुताबिक एक्ट्रेस लिबीना को धर्मेंद्र के गाल पर असली थप्पड़ मारने को कहा था. सीन इतना इंटेंस था कि लिबीना ने एक नहीं बल्कि कई थप्पड़ धर्मेंद्र को जड़ दिए. गाने में विनोद खन्ना बैठे बैठे मुस्कुराते हुए नजर आए थे.आशा पारेख तो दूर खड़ी खड़ी देखती ही रह गई थी.
![]()










