नई दिल्ली. भोजपुरी सिंगर समर सिंह का नया गाना ‘भाभी जी गुलाब लागेलू’ रविवार को रिलीज हो गया है. यूट्यूब पर दस्तक देते ही यह गाना धमाल मचाने लगा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि समर सिंह, काजल त्रिपाठी के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं. इस गाने को समर सिंह ने खुशबू तिवारी के साथ मिलकर गाया है. म्यूजिक राहुल यादव ने दिया है और कोरियोग्राफर अनुज मौर्य हैं. बता दें कि संगीत के साथ-साथ समर सिंह अभिनय की दुनिया में भी परचम लहरा रहे हैं. उन्होंने अभिनय की दुनिया में साल 2002 में कदम रखा था, लेकिन उन्हें पहचान साल 2016 में ‘रतिया कहां बितवला’ से मिली थी. इसके बाद उन्होंने ‘विनाशक’, ‘इश्क तो पागलपंती है’, ‘तेरा मेरा टशन’ और ‘इतिहास’ जैसी फिल्में दी.
![]()










