Last Updated:
जम्मू में बीएसएफ मैराथन में सुनील शेट्टी ने जवानों की बहादुरी की सराहना की, भैरव सिंह किरदार को याद किया और कश्मीर में जल्द फिल्मों की शूटिंग शुरू होने के संकेत दिए.
जम्मू में बीएसएफ की मैराथन प्रतियोगिता में जवानों का हौसला बढ़ाने के लिए अभिनेता सुनील शेट्टी पहुंचे. एक्टर ने बीएसएफ जवानों की बहादुरी की भरपूर तारीफ की और संकेत दिया कि जल्द ही कश्मीर में फिल्मों की शूटिंग शुरू होगी. इतना ही नहीं उन्होंने अपने किरदार को लेकर भी रिएक्ट किया. चलिए बताते हैं आखिर एक्टर ने क्या कहा.
मीडिया से बात करते हुए सुनील शेट्टी ने अपने किरदार भैरव सिंह को याद करते हुए कहा, “ये मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है क्योंकि लोग मुझे ‘बॉर्डर’ फिल्म के भैरव सिंह के किरदार की वजह से जानते हैं. यह मेरी पहली मैराथन है और उम्मीद है कि मैं भविष्य में और भी कई मैराथनों में भाग लूंगा. हमारे जवान हमारे लिए गर्व की बात हैं और ये सबसे कठिन जगहों पर तैनात रहते हैं और हमारी सुरक्षा करते हैं.”
बीएसएफ जवानों से मिले सुनील शेट्टी
बीएसएफ जवानों की तारीफ करते हुए एक्टर ने कहा कि बीएसएफ की वजह से हम घरों में सुरक्षित महसूस करते हैं, और मैं भी आज उन्हीं की बदौलत यहां खड़ा हूं. ये मेरे लिए सम्मान की बात है, और हमेशा मेरा बीएसएफ से खास लगाव रहा है क्योंकि ‘बॉर्डर’ में निभाया गया भैरव सिंह का रोल मेरे दिल के बहुत करीब है.
कश्मीर सेफ तो देश सेफ
जम्मू के युवाओं को संदेश देते हुए एक्टर ने कहा, “युवा एकता के प्रतीक हैं और हमें पता है कि अगर जम्मू कश्मीर सेफ है, तो पूरा देश सेफ है. अगर जम्मू कश्मीर तरक्की करता है, तो पूरा देश तरक्की करता है. इसलिए मेरी कोशिश हमेशा यही रही है कि मैं यहां आकर अपने हिसाब से सपोर्ट करूं.”
कश्मीर में बॉलीवुड की वापसी
जम्मू कश्मीर में बॉलीवुड की वापसी के सवाल पर सुनील शेट्टी ने कहा कि जल्द ही कश्मीर में फिल्मों की शूटिंग शुरू होगी. अगले साल गर्मियों में फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है. मैं उम्मीद करता हूं यहां सब कुछ अच्छा और शांत होगा.
फिल्म जय में आएंगे नजर
बताते चलें कि सुनील शेट्टी की फिल्म ‘जय’ रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसकी जानकारी देते हुए बीते दिन एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपना डांस शेयर किया था. इसके अलावा एक्टर ‘वेलकम टू जंगल’ में भी दिखने वाले हैं.

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्…और पढ़ें
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्… और पढ़ें
![]()










