कहते हैं न Old Is Gold… ये कहावत गानों के मामले में 100 फीसदी सच मानी जाती है. आज भी पुराने गीतों को जितना भी सुन लो लेकिन जी नहीं भरता है. ऐसा ही एक गीत है रणधीर कपूर और जया बच्चन का. जिसे सुनकर तन-बदन जवान हो उठता है. आज भी लोग इस गीत को गुनगुनाते दिख ही जाते हैं. हम बात कर रहे हैं Jawani Diwani (1972) फिल्म के गाने ‘ये जवानी है दीवानी’ की. जिसमें रणधीर और जया बच्चन की जोड़ी देखने को मिली थी. ये गाना तब भी सुपरहिट था और आज भी. इस गाने का एक रोचक फैक्ट ये भी है कि इसी नाम से 41 साल बाद फिल्म बनी जिसमें लीड रोल में रणधीर कपूर के भतीजे रणबीर कपूर थे. साल 2013 में ये जवानी है दीवानी में रणबीर के साथ दीपिका नजर आई थीं और ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी.
![]()










