Last Updated:
Bollywood और OTT पर कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने पर अपने दम पर फिल्मों को हिट कराया है. खासतौर पर जब एक्ट्रेसेस पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आईं तो इन्होंने दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली. कुछ ने तो अपनी एक्टिंग से लोगों को हैरान ही कर दिया था. एक फिल्म में तो तब्बू ने इतिहास रच दिया था
नई दिल्ली. बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया में अब सिर्फ हीरो ही नहीं, बल्कि हीरोइनें भी दमदार पुलिस ऑफिसर के किरदारों से दर्शकों का दिल जीत रही हैं. चाहे Delhi Crime की Shefali Shah हों या Mardaani की रानी मुखर्जी इन एक्ट्रेसेस ने अपने सशक्त अभिनय और बेबाक अंदाज से साबित कर दिया कि पर्दे पर कानून की वर्दी में महिलाएं भी किसी से कम नहीं हैं.1 ने तो रच दिया था इतिहास.

इन फिल्मों और सीरीज में पहली है, Netflix की हिट सीरीज दिल्ली क्राइम, शेफाली शाह ने इसमें DCP Vartika Chaturvedi का रोल निभाया था. दिल्ली में हुए असली अपराधों पर आधारित इस सीरीज में एक्ट्रेस का किरदार बेहद मजबूत, साहसी और इमोशनल था. (Image: IMDb)

एक्ट्रेस ने इस सीरीज में आंखों के जरिए जो एहसास जताए, वो दर्शकों को गहराई तक छू गए. उनके शानदार अभिनय की वजह से दिल्ली को International Emmy Award भी मिला. यह सम्मान पाने वाली पहली भारतीय वेब सीरीज बनी.

अजय देवगन और तब्बू की फिल्म द्रश्यम इस बात का सबसे बड़ा उदाहरण है. फिल्म में तब्बू ने एक पुलिस ऑफिसर का रोल निभाया था जो अपने लापता बेटे की तलाश में किसी भी हद तक जाने को तैयार है. एक्ट्रेस की दमदार एक्टिंग और गुस्से से भरी आंखों ने दर्शकों को झकझोर दिया था. इस रोल के लिए तब्बू को खूब सराहना मिली.(Image: IMDb)

अगली है रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी, पहली बार रानी किसी फिल्म में एक पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आई थीं. फिल्म में वह अपने शहर में चल रहे मानव तस्करी रैकेट का पर्दाफाश करती हैं. रानी का एक्शन और डायलॉग डिलीवरी दोनों ने दर्शकों को प्रभावित किया. यह रोल रानी के करियर के सबसे बेहतरीन किरदारों में से एक माना जाता है.इस फिल्म को देखकर थिएटर में लोग खूब रोए थे. (Image: IMDb)

फिल्म डॉन में प्रियंका चोपड़ा ने भी एक बहादुर पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया, जो शाहरुख खान के निभाए गैंगस्टर Don के पीछे लगी रहती हैं. प्रियंका की मजबूत स्क्रीन प्रेजेंस और स्टाइलिश अंदाज ने इस किरदार को यादगार बना दिया. (Image: IMDb)

फिल्म धूम 2 में बिपाशा बसु ने ने पुलिस ऑफिसर Monali Bose का किरदार निभाया था. वह ACP Jai Dixit (Abhishek Bachchan) के साथ मिलकर चोर Aryan Singh (Hrithik Roshan) को पकड़ने की कोशिश करती हैं. Bipasha की परफॉर्मेंस और आत्मविश्वास से भरी अदाकारी ने इस रोल को खास बना दिया.

रवीना टंडन ने Netflix की सीरीज Aranyak से Raveena Tandon ने दमदार वापसी की. उन्होंने SHO कस्तूरी दुर्गा का रोल निभाया, जो एक हत्या के केस की जांच करते हुए अपने निजी जीवन और राजनीति के दबाव से भी जूझती है. रवीना के इस रोल को लोगों ने खूब पसंद किया.
![]()











