Last Updated:
Tamannaah Bhatia Breaks Silence Ozempic And Mounjaro Rumours: तमन्ना भाटिया इन दिनों अपने वेट लॉस को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. कुछ ही महीने में कई किलो वजन कम कर लिया है. ऐसे में एक्ट्रेस पर ओजैंपिक लेने के भी आरोप लग रहे हैं, जिस पर एक्ट्रेस ने रिएक्ट किया और सच बताया है.
नई दिल्ली. बॉलीवुड और साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया अपनी कर्वी बॉडी और ट्रांसफॉर्मेशन ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है. पिछले कुछ महीनों में ही तमन्ना ने कई किलो वजन कम कर लिया है.

उनका ये वेट लॉस देखने के बाद जहां उनके कुछ फैंस खुश हैं तो कुछ सोशल मीडिया यूजर एक्ट्रेस पर ओजैंपिक के इस्तेमाल का आरोप लगा रहे हैं. अब हार्पर बाजार इंडिया को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने साफ किया कि ‘ये मेरी नैचुरल बॉडी है, कोई ड्रग नहीं.’

तमन्ना भाटिया ने कहा, ‘मैं 15 साल की उम्र से कैमरे के सामने हूं. लोग मुझे बड़ा होते देखते आए हैं, छिपाने को कुछ नहीं. लेट 20s तक मैं स्लेंडर बॉडी टाइप थी. ये बॉडी मेरे लिए नई नहीं. मैं ऐसी ही बड़ी हुई हूं.’ टेक्निकली ये मेरे लिए नया नहीं है. मैं ऐसे ही पली-बढ़ी हूं और ऐसी ही रही हूं.

तमन्ना भाटिया आगे कहती हैं-‘ये हिंदी बेल्ट के दर्शकों के लिए नया हो सकता है, लेकिन मैं लगभग 100 फिल्में कर चुकी हूं और लोगों ने मुझे अलग-अलग फिल्मों में अलग-अलग शरीर में देखा है.

लेकिन, ज्यादातर फिल्मों में मैं दुबली-पतली ही रही हूं. लोगों को ये समझने की जरूरत है कि महिलाओं का शरीर बदलता रहता है, हर पांच साल में हम खुद का एक अलग रूप देखते हैं.’

तमन्ना ने खुलासा किया, ‘कोविड ने मेरी बॉडी को बहुत प्रभावित किया. 20s वाला वजन बनाए रखना मुश्किल हो गया. मैं खाने की शौकीन हूं- चावल, रोटी, दाल सब पसंद है, लेकिन कैमरे के सामने आते ही डर लगने लगा. ‘क्या मेरा पेट बाहर आ रहा है?’

<br />उन्होंने आगे कहा था- ‘इन्फ्लेमेशन रियल है. हर महिला के साइकिल में बॉडी बदलती है. अर्ली 30s में मैंने भी यही महसूस किया. मेरे कर्व्स कहीं नहीं जाने वाले… क्योंकि मैं सिंधी हूं! हिप्स और वेस्ट की ये स्ट्रक्चर हड्डियों की है.

उन्होंने आखिर में कहा मुझे नहीं लगता कि आप मुझे कभी ग्लोबल ब्यूटी स्टैंडर्ड का पालन करते हुए देखेंगे क्योंकि भारतीय होना एक आकांक्षा है, लोग हमारे कर्व्स को पसंद करते हैं और मुझे लगता है कि अब समय आ गया है कि हम इसे अपनाएं.’
![]()











