Last Updated:
लाल किले के पास धमाके में कई बेगुनाहों की मौत पर जया प्रदा और पवन सिंह ने दुख जताया. पुलिस आदिल रहमत राथर, मुजम्मिल, तारिक, आमिर से पूछताछ कर रही है.
नई दिल्ली: दिल्ली में सोमवार 10 नवंबर की शाम लाल किले के पास हुए धमाके से हर कोई सदमे में है. मामले में पुलिस और जांच एजेंसी मिलकर धमाके की जांच कर रही हैं. पुलिस ने उस कार की सीसीटीवी फुटेज निकाल ली है, जिसका इस्तेमाल धमाके के लिए किया गया था. अब भारतीय जनता पार्टी से जुड़े पवन सिंह और बॉलीवुड एक्ट्रेस जया प्रदा ने धमाके में जान गंवाने वाले लोगों के लिए दुख व्यक्त किया है.
जया प्रदा ने अपने इंस्टाग्राम पर लाल किले के पास हुए हादसे की फोटो पोस्ट की है. फोटो पोस्ट कर एक्ट्रेस ने लिखा, ‘दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के समीप हुए कार विस्फोट की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा है. यह जानकर मन बहुत दुखी है कि इस भयानक हादसे में कई बेगुनाह नागरिकों की जान चली गई है.” उन्होंने आगे लिखा, “इस मुश्किल वक्त में, मेरी पूरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपनों को खोया है. साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं.’
घायलों के लिए की प्रार्थना
पवन सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दुख जताते हुए लिखा, ‘दिल्ली स्थित लाल किले के पास हुए बम धमाके की खबर अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक है. इस भीषण घटना में जिन लोगों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति मैं गहरी शोक संवेदनाएं जाहिर करता हूं. ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और घायलों को जल्दी स्वस्थ होने की शक्ति दें.’
सबूत इकट्ठा कर रही पुलिस
लाल किले के पास हुए धमाके को पुलिस फरीदाबाद में पकड़े गए 2,900 किलोग्राम विस्फोटक और हथियारों से जोड़कर देख रही है. मामले में पुलिस ने दो डॉक्टर, आदिल रहमत राथर और मुजम्मिल को गिरफ्तार किया था. दोनों ही डॉक्टर जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं. वहीं, मामले की जांच में ये भी सामने आया है कि धमाके में इस्तेमाल की गई हुंडई आई-20 कार सेकेंड हैंड कार डीलर से खरीदी गई थी. कार को कई मालिकों ने खरीदा और बेचा था. पुलिस ने तारिक और आमिर नाम के दो कार मालिकों के खिलाफ सबूत इकट्ठा करने शुरू कर दिए हैं. पुलिस को शक है कि ये दोनों फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल से जुड़े हो सकते हैं.
गुनहगारों को मिलेगी सजा: पीएम मोदी
घटना के बाद से ही पूरे देश में दुख और आक्रोश का माहौल है. आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, पीएम मोदी साफ कर चुके हैं कि जिस किसी ने भी इस घटना को अंजाम दिया है, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने दुख प्रकट करते हुए भोपाल से कहा कि उनका मन बहुत व्यथित है और वे सभी पीड़ित परिवारों के साथ हैं.

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल… और पढ़ें
![]()










