बरेली के राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित की जा रही अंडर-17 वर्ग की 69वीं राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को लीग मुकाबलों का समापन हुआ। बालक व बालिका दोनों वर्गों में यूपी की टीम ने अपने सभी लीग मुकाबले जीतकर नॉकआउट चरण के लिए क्वालीफाई किया है।
बृहस्पतिवार को बालक वर्ग में मध्य प्रदेश ने तेलंगाना को 2-1 से मात दी। तमिलनाडु ने ओडिशा को, हिमाचल प्रदेश ने मिजोरम को, सीबीएसई ने झारखंड को, जम्मू कश्मीर ने एनवीएस को, छत्तीसगढ़ ने पुडुचेरी को, पंजाब ने केरल को हराया। पश्चिम बंगाल ने गुजरात, कर्नाटक ने त्रिपुरा, बिहार ने महाराष्ट्र, राजस्थान में सीआईएससीई, उत्तर प्रदेश ने आईपीएससी, मणिपुर ने विद्या भारती को हराया।
उत्तराखंड ने चंडीगढ़, आंध्र प्रदेश ने लक्षद्वीप, असम ने लद्दाख, हरियाणा ने मध्य प्रदेश को 2-0 से हराया। तमिलनाडु ने दिल्ली को 2-1 से मात दी। एनवीएस ने आईबीएसओ, हिमाचल प्रदेश ने तेलंगाना को 2-0 से हराया। सीबीएसई ने ओडिशा, जम्मू कश्मीर ने पश्चिम बंगाल को 2-1 से धूल चटाई।











