नई दिल्ली. साल 1981 में जितेंद्र संग कारवां जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म में काम कर चुकीं अरुणा ईरानी का एक ऐसा गाना आया था, जिसे आज भी लोग पसंद करते हैं. फिल्म ज्योति में जितेंद्र हेमा मालिनी लीड रोल में नजर आए थे. इस फिल्म का एक हिट गाना ‘थोड़ा रेशम लगता है’ आज भी दर्शकों के दिलों में बसता है. इस सॉन्ग में अरुणा ईरानी की दिलकश अदाएं और उनकी बेहतरीन स्क्रीन प्रेज़ेंस ने गाने को एक अलग ही ऊंचाई पर पहुंचाया. लेकिन गाने की लोकप्रियता का बड़ा श्रेय अरुणा ईरानी के दमदार डांस नंबर को जाता है. थोड़ा रेशम लगता है उस दौर का ऐसा गीत था जिसने रेडियो से लेकर स्टेज शो तक धूम मचा दी थी. इस गाने को लता मंगेशकर ने अपनी मधुर आवाज में गाया था. गाने में नशे में धुत लड़के के रोल में विजेंद्रा घाटगे बेकाबू हो गए थे. वह अरुणा ईरानी के साथ जबरदस्ती करता नजर आता है. गाना भी आज भी लोगों का पसंद बना हुआ है.
![]()










