बरेली जंक्शन पर शनिवार को सुबह उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब पार्सल मालगाड़ी के एक डिब्बे में अचानक आग भड़क उठी। बरेली जंक्शन पर पहुंचने से पहले ही लोको पायलट ने बोगी से धुआं निकलते देखा और तुत्काल कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही रेलवे अफसर अलर्ट हो गए और फायर ब्रिगेड को मौके पर बुला लिया गया।
बरेली जंक्शन पर मालगाड़ी को रोका गया। जिस डिब्बे में आग लगी थी, उसे तत्काल ट्रेन से अलग कर दिया गया। एहतियात के तौर पर रेलवे कर्मियों ने आसपास का क्षेत्र खाली कराया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने पानी की बौछार कर आग को बुझाया। बताया गया है कि यह मालगाड़ी दिल्ली से झारखंड जा रही थी। आग किन कारणों से लगी, यह अभी पता नहीं चला है। रेलवे की टीम ने जांच शुरू कर दी है।
![]()











