Last Updated:
कबीर खान के डायरेक्शन में बनी 2015 की ब्लॉकबस्टर ‘बजरंगी भाईजान’ में मुन्नी का किरदार निभाने वाली हर्षाली मल्होत्रा अब बड़े पर्दे पर कमबैक कर रही हैं. वह ब्लॉकबस्टर फिल्म के सीक्वल में जननी का किरदार निभा रही हैं. सलमान खान की फिल्म में उन्होंने मूक पाकिस्तानी बच्ची मुन्नी का किरदार निभाकर पॉपुलैरिटी हासिल की थी.
मुंबई. सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में मुन्नी का किरदार निभाने वाली हर्षाली मल्होत्रा अब काफी बड़ी हो गई हैं. वह पहले से ज्यादा क्यूट और खूबसूरत दिखने लगी हैं और एक दशक बाद बड़े पर्दे पर कमबैक कर रही हैं. वह तेलुगू सुपरस्टार नंदमुरी बालाकृष्णा की सुपरहिट फिल्म के सीक्वल ‘अखंडा 2’ खास रोल निभाएंगी. कुछ महीने पहले उन्होंने फिल्म से अपने लुक को रिवील करने वाला पोस्टर शेयर किया था, जिसमें उनका कॉन्फिडेंस साफ झलक रहा था.
हर्षाली ‘अखंडा 2: थांडवम’ में नजर आएंगी. इस फिल्म को बोयापति श्रीनु ने डायरेक्ट किया है. हर्षाली मल्होत्रा का यह तेलुगु डेब्यू होगा. पहले यह फिल्म इस साल दशहरा पर रिलीज होनी थी, लेकिन किसी कारणवश यह रिलीज नहीं हुई. हाल में मेकर्स ने गाने लॉन्च इवेंट में फिल्म की रिलीज डेट को रिवील किया. यह फिल्म 5 दिसंबर को पैन इंडिया लेवेल पर रिलीज होगी.
हर्षाली मल्होत्रा ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से अपने कमबैक को कंफर्म किया था. ‘अखंडा 2’ में वह जननी का किरदार निभा रही हैं. उन्होंने अपनी जर्नी पर एक दिल को छू लेने वाला नोट लिखा थ,”मुन्नी सिर्फ एक किरदार नहीं थी; वह एक एहसास थी, एक याद, एक धड़कन… कुछ ऐसा जो आपके साथ और मेरे साथ रहा. इन सभी वर्षों के बाद, मैंने आपके प्यार को थामे रखा- धैर्यपूर्वक, चुपचाप, और कृतज्ञता से भरे दिल के साथ.”
View this post on Instagram
![]()











