नई दिल्ली: सलमान खान कुछ कमिटमेंट के चलते बिग बॉस 19 का एपिसोड 84 होस्ट नहीं कर पाए, इसलिए शो को होस्ट करने फेमस डायरेक्टर रोहित शेट्टी पहुंचे. उन्होंने आते ही मजाक में कहा, ‘तान्या मैं बता दूं कि मेरा नाम रोहित शेट्टी है. मैंने गोलमाल जैसी कुछ फिल्में बनाई हैं. मेरा एक टीवी शो भी है.’ इस पर तान्या कहती हैं, ‘हमें भी ले लेना सर’. रोहित शेट्टी कहते हैं, ‘यह खतरों का शो है, बिजनेस का नहीं है. अगर तुम चाहो, तो मैं तुम्हारी डील करवा सकता हूं.’
चूंकि बिग बॉस का फिनाले तीन हफ्ते दूर है, इसलिए रोहित शेट्टी ने सभी को ट्रॉफी के लिए अपनी दावेदारी पेश करने का मौका देते हैं. कुनिका सदानंद के बाद मालती ने अपनी बात रखी. उन्होंने एक जगह कहा, ‘मैं समझ में नहीं आती, दिल में आती हूं.’ इस पर तान्या कहती हैं, ‘यह मेरी लाइन है.’ रोहित शेट्टी ने बर्थडे गिफ्ट के तौर पर मालती की तारीफ की, उनकी बात का जिक्र किया, जो उन्होंने शो में कहा था- ‘फैंस देखकर बात करते हो, इंसान देखकर बातें नहीं करते? अपना खेल खेलना, दूसरों की सलाह में मत जाना.’ रोहित शेट्टी ने फिर प्रणित से पूछा, ‘आपने नॉमिनेशन राउंड में अशनूर को क्यों बचाया? इस पर प्रणित ने कहा, ‘उस टाइम पर घर के हिसाब से सोचा.’ वे कहते हैं, ‘अभिषेक बहुत ही स्ट्रॉन्ग प्लेयर है, प्रणित ने अपना कंपीटिटर तो नहीं हटा दिया? प्रणित बोले, ‘मैं मुश्किल वक्त में दोस्तों का भी साथ दिया.’
अशनूर कौर को बताया गौरव खन्ना का प्यादा
रोहित फिर अशनूर से पूछते हैं, ‘अगर प्रणित और अभिषेक में से किसी एक को बचाना पड़ता, तो किसे बचाते हैं?’ उन्होंने कहा, ‘मुश्किल है, लेकिन अभिषेक को चुनती, क्योंकि उनके ज्यादा क्लोज हूं.’ रोहित फिर पूछते हैं कि क्या अशनूर, अभिषेक के निकलने के बाद गौरव खन्ना के नजदीक आई हैं? रोहित फिर अशनूर कौर से कहते हैं कि आप गौरव खन्ना की प्यादा लग रही हो.
अमाल-गौरव खन्ना के बीच हुई बहस
रोहित, अशनूर से कहते हैं, ‘अभी तक आपकी पर्सनैलिटी निकल कर सामने नहीं आई है.’ वे फिर गौरव से पूछते हैं, ‘शुरू में जो तुम्हारी पर्सनैलिटी थी, वह सच था या जो अब दिख रही है, यह सच है?’ गौरव खन्ना कहते हैं, ‘नॉवेल में कई चैप्टर होते हैं, उसमें से एक चैप्टर यह भी है. यह भी मेरा सच है.’ अमाल ने कहा, ‘जो शख्स 20 साल से एक्टिंग कर सकता है, वह चार महीने क्यों नहीं कर पाएगा.’ कुनिका, कुनिका और फरहाना भी अमाल की बात से समर्थन जताते हैं. गौरव खन्ना कहते हैं, ‘कुनिका 40 साल से एक्टिंग कर रही हैं, तो क्या वह यहां एक्टिंग कर रही हैं. अमाल म्यूजिक में अच्छा है, तो जब यह गाना गाता है तो क्या एक्टिंग करता है?’ यहां अमाल-गौरव खन्ना के बीच बहस हो जाती है.
अमाल को दिखाया आईना
रोहित कहते हैं, ‘बाहर कॉमेडी चल रही है कि सलमान खान, अमाल का पक्ष ले रहे हैं. यहां अमाल और शहबाज कह रहे हैं कि यह शो बायस्ड है.’ रोहित फिर अमाल की क्लास लगाते हैं, ‘शो को गलत कहना इमोशंस का बाहर आना नहीं है, यह गलत है. तुम बार-बार कहते हो कि मुझे शो से बाहर निकाल दो.’ वे फिर अमाल को याद दिलाते हैं कि उनके सोशल मीडिया फॉलोअर्स बढ़े हैं, जबकि न आपने कोई गाना बनाया और न ही कुछ और किया. रोहित ने बात-बात पर अमाल की टांग खींची और उनके गलत बयान पर नाराजगी जताई, जो उन्होंने बिग बॉस शो के लिए कहा था. घर में शहबाज को छोड़कर सभी बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हैं.
कुनिका सदानंद का विवादित बयान
कुनिका सदानंद ने पिछले एपिसोड में मालती चहर को लेस्बियन कहकर उन्हें नीचा गिराने की कोशिश की थी. अब रोहित शेट्टी ने मालती को लेस्बियन कहने पर कुनिका की क्लास लगाई. वे बोले, ‘वुमन इम्पावरमेंट की बात करते हैं, लेकिन आपने मालती के लिए जो कहा, वह नेशनल टीवी पर सही नहीं लगा. आपने जो वर्ड इस्तेमाल किया, वह सही नहीं है. मालती की फैमिली भी शो देख रही है.’










