सोनभद्र/एबीएन न्यूज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोनभद्र में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए जिले को उत्तर प्रदेश की ‘ऊर्जा की राजधानी’ बताया। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश के विकास में जनजातीय समुदाय महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है और आज वह तरक्की में कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों को भी रेखांकित किया। सभा के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने जनपद के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं और विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
सीएम योगी ने ओबरा में 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 1320 मेगावाट क्षमता वाले एक नए पावर प्लांट की स्थापना की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह परियोजना न केवल जिले की पहचान को और मजबूत करेगी, बल्कि बड़े पैमाने पर रोजगार भी उपलब्ध कराएगी। मुख्यमंत्री की इन घोषणाओं ने जनपद के विकास को नई गति देने की उम्मीद जगाई है।
![]()











