Last Updated:
साउथ इंडस्ट्री की कई ऐसी फि्ल्में हैं, जिन्होंने ताबड़तोड़ कमाई की है. पिछले कुछ सालों में इन फिल्मों ने पूरे भारत में एक अलग ही मुकाम हासिल किया है. बाहुबली, KGF, RRR जैसी फिल्मों ने तो बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन सबके बीच एक ऐसी फिल्म भी है जिसने कम बजट में इतनी बड़ी कमाई की कि सबको पीछे छोड़ दिया?
नई दिल्ली. साउथ की धांसू फिल्मों की जब भी बात होती है, तो बाहुबली, KGF, RRR जैसी फिल्मों का जिक्र जरूर होता है. इन तीनों फिल्मों ने हिंदी बेल्ट के दर्शकों को भी दीवाना बना दिया था. लेकिन इन ताबड़तोड़ कमाई करने वाली फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए एक नई फिल्म ने कमाई का ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है.

कम बजट में बनी इस फिल्म ने न सिर्फ धांसू कमाई की, बल्कि साउथ इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा नाम कमाया, बल्कि मल्टी-पार्ट फिल्म बनकर सबको चौंका दिया है. अब हर किसी के मन में बस एक सवाल, आखिर ये फिल्म है कौन? वो धमाल मचाने वाली फिल्म है ‘कांतारा’ .

हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, दक्षिण भारतीय भाषाओं में सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली दो-भागों (फ्रैंचाइज़ी) की फिल्म कांतारा बनी है. यह बात बहुतों को हैरान कर सकती है, क्योंकि लोग आमतौर पर मानते हैं कि यह रिकॉर्ड बाहुबली या KGF के पास होगा.
Add News18 as
Preferred Source on Google

कांतारा 1 सिर्फ 16 करोड़ रुपये में बनी थी, लेकिन इसने दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये से ज़्यादा कमा लिए. इसी तरह कांतारा: चैप्टर 1 ने भी बेहतरीन कमाई की है. दोनों फिल्मों का मिलाकर प्रॉफिट मार्जिन लगभग 558% के आसपास पहुंच गया है, जो किसी भी हिंदी या साउथ फिल्म के मुकाबले बेहद ऊंचा है.

इसके बाद इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर यश की केजीएफ फ्रैंचाइज़ी, और उसके बाद बाहुबली सीरीज आती है, जिनकी कमाई तो बहुत अधिक है, लेकिन बजट के मुकाबले मुनाफे के प्रतिशत में कांतारा उनसे आगे निकल जाती है.

कांतारा की खास बात यह है कि यह एक बहुत ही लोकल कहानी है. देवभूमि, परंपरा, मान्यताएं और संस्कृति पर आधारित. फिर भी इसने ग्लोबल स्तर पर लोगों का दिल जीत लिया. फिल्म के एक्टर और डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी ने अपनी सादगी और दमदार कहानी से सबका ध्यान खींच लिया.

सिनेमाप्रेमियों का मानना है कि कांतारा की सफलता इस बात की मिसाल है कि बड़ी कमाई के लिए सिर्फ बड़े बजट की जरूरत नहीं होती. एक दमदार कहानी, सही इमोशन और नॉर्मल स्टारकास्ट वाली फिल्म भी रिकॉर्ड कायम कर सकती है.

बता दें कि फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा करतब दिखाया कि वह कमाई के मामले में तमाम रिकॉर्ड अपने नाम कर इस साल की सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है. वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन के मामले में यह फिल्म पहले नंबर पर आ गई है.
![]()










