‘आज की रात’ गाना किया रीक्रिएट, रानी चटर्जी के जबरदस्त डांस पर फैंस बोले- ‘भोजपुरी की तमन्ना भाटिया’
नई दिल्ली: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने गुरुवार 20 नवंबर को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे बॉलीवुड की हिट फिल्म ‘स्त्री 2’ के गाने ‘आज की रात’ पर शानदार डांस करती नजर आ रही हैं. वीडियो में रानी चटर्जी ने गाने के हर स्टेप और मूव को उसी अंदाज में किया है, जिस तरह एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने फिल्म में किया था. सोशल मीडिया पर फैंस ने रानी चटर्जी के इस डांस को देखकर उन्हें ‘भोजपुरी की तमन्ना भाटिया’ का टैग देना शुरू कर दिया. वीडियो में रानी चटर्जी ‘आज की रात’ गाने पर जबरदस्त डांसिंग स्किल्स दिखाती नजर आ रही हैं. वीडियो में वह ब्लैक कलर की आउटफिट में नजर आ रही हैं और गाने के हर बीट पर एनर्जी से भरे स्टेप्स कर रही हैं. उनके डांस मूव्स इतने परफेक्ट हैं कि यह बिल्कुल उसी तरह लग रहा है, जैसे तमन्ना भाटिया ने इस गाने में किया था. लोग उनके डांस के दीवाने हो गए.
![]()










