भाग्यश्री सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. पोस्ट किए लेटेस्ट वीडियो में एक्ट्रेस रोमांटिक अंदाज में नजर आईं. भाग्यश्री ने फॉलोअर्स को यह भी बताया कि ‘अगर तुम मिल जाओ’ गाने के लिरिक्स उनकी रियल लाइफ लव स्टोरी में पूरी तरह फिट बैठ गए. इंस्टाग्राम पर भाग्यश्री ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह इमरान हाशमी, उदिता गोस्वामी, शमिता शेट्टी स्टारर ‘जहर’ फिल्म के गाने ‘अगर तुम मिल जाओ, जमाना छोड़ देंगे हम’ पर लिप-सिंक करती नजर आईं. सिंगर श्रेया घोषाल के गाने को भाग्यश्री ने अपनी रियल लाइफ लव स्टोरी से जोड़ते हुए बेहद खास बताया. वीडियो के साथ भाग्यश्री ने कैप्शन में लिखा, “और, फिर बस ऐसे ही… एक गाना जो मेरे दिमाग से निकल ही नहीं रहा.” उन्होंने गाना पति को डेडिकेट करते हुए आगे लिखा, “यह गाना उस समय की याद दिलाता है, जब सच्चा प्यार मिलना नामुमकिन सा लगता था. यह गाना बहुत बाद में आया, लेकिन इसके लिरिक्स मेरी रियल लाइफ लव स्टोरी में पूरी तरह फिट बैठ गए. प्यार मिला और सच में जमाना छोड़ दिया. यह गाना मेरे हिमालय को डेडिकेट.”<br>भाग्यश्री सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. पोस्ट किए लेटेस्ट वीडियो में एक्ट्रेस रोमांटिक अंदाज में नजर आईं. भाग्यश्री ने फॉलोअर्स को यह भी बताया कि ‘अगर तुम मिल जाओ’ गाने के लिरिक्स उनकी रियल लाइफ लव स्टोरी में पूरी तरह फिट बैठ गए. इंस्टाग्राम पर भाग्यश्री ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह इमरान हाशमी, उदिता गोस्वामी, शमिता शेट्टी स्टारर ‘जहर’ फिल्म के गाने ‘अगर तुम मिल जाओ, जमाना छोड़ देंगे हम’ पर लिप-सिंक करती नजर आईं. सिंगर श्रेया घोषाल के गाने को भाग्यश्री ने अपनी रियल लाइफ लव स्टोरी से जोड़ते हुए बेहद खास बताया. वीडियो के साथ भाग्यश्री ने कैप्शन में लिखा, “और, फिर बस ऐसे ही… एक गाना जो मेरे दिमाग से निकल ही नहीं रहा.” उन्होंने गाना पति को डेडिकेट करते हुए आगे लिखा, “यह गाना उस समय की याद दिलाता है, जब सच्चा प्यार मिलना नामुमकिन सा लगता था. यह गाना बहुत बाद में आया, लेकिन इसके लिरिक्स मेरी रियल लाइफ लव स्टोरी में पूरी तरह फिट बैठ गए. प्यार मिला और सच में जमाना छोड़ दिया. यह गाना मेरे हिमालय को डेडिकेट.”
![]()










