कानपुर में नौबस्ता थाना क्षेत्र के यशोदानगर में गुरुवार रात प्रेमिका से फोन पर कहासुनी के बाद इंटर के छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। पिता के अनुसार उन्हें बेटे के मोबाइल में प्रेमिका से बातचीत का एक ऑडियो और इंस्टाग्राम में दोनों की चैट मिली है। उसमें प्रेमिका ने बेटे से कहा कि मुझे तुम नहीं तुम्हारा दोस्त पसंद है…तुमको मरना हो तो मर जाओ।
यह सुनने के बाद छात्र ने चादर से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। इकलौते बेटे का शव फंदे से लटका देख मां की चीख निकल गई। पिता नीरज राय का माती अकबरपुर में ढाबा है। परिवार में पत्नी मंजू, दो बेटियां वंशिका व नाभिका हैं। वहीं इकलौता बेटा हृदयराम (17) था। बेटा यशोदानगर के एक कॉलेज में इंटर का छात्र था।
![]()












