सोनभद्र/एबीएन न्यूज़। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बी0एन0 सिंह ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 का कार्य जनपद में चल रहा है। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि जनपद सोनभद्र में गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन की गति अपेक्षाकृत धीमी है। प्रगति बढ़ाने के लिए विधानसभावार सुपर नोडल अधिकारी तथा विकासखण्डवार नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। विधानसभावार सुपर नोडल व नोडल अधिकारियों की तैनाती
विधानसभा 400 – घोरावल
सुपर नोडल अधिकारी: अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) — मो. 9794952862
नोडल अधिकारी: विकास खंड घोरावल – परियोजना निदेशक, DRDA
करमा – डीसी, NRLM
विधानसभा 401 – राबर्ट्सगंज
सुपर नोडल अधिकारी: अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) — मो. 9454417640, 8840402234
नोडल अधिकारी: राबर्ट्सगंज – डीसी मनरेगा
चतरा – उप निदेशक कृषि प्रसार
नगवां – सहायक निबंधक सहकारिता
विधानसभा 402 – ओबरा
नोडल अधिकारी: चोपन – जिला विकास अधिकारी
कोन – जिला पंचायत राज अधिकारी
म्योरपुर – उप श्रमायुक्त पिपरी
विधानसभा 403 – दुद्धी
सुपर नोडल अधिकारी: अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) — मो. 8279530333
नोडल अधिकारी: दुद्धी – जिला पूर्ति अधिकारी
बभनी – जिला समाज कल्याण अधिकारी
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सुपर नोडल व नोडल अधिकारी निर्वाचन अधिकारियों, एआरओ तथा मतदान स्थलवार तैनात BLO के साथ समन्वय कर सभी गणना प्रपत्रों का संग्रहण और डिजिटाइजेशन 27 नवंबर 2025 तक हर हाल में पूर्ण कराएँगे। इस प्रक्रिया में उनकी सहायता के लिए लेखपाल, कानूनगो, ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, संग्रह अमीन, प्रधानाध्यापक, शिक्षक, सफाई कर्मचारी, पूर्ति निरीक्षक सहित अन्य ग्राम स्तरीय कर्मियों को लगाया गया है। लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, अवकाश प्रतिबंधित।
जिलाधिकारी ने कहा कि यह कार्य महाअभियान के रूप में संचालित किया जाएगा।किसी भी अधिकारी/कर्मचारी का कोई भी अवकाश अनुमन्य नहीं होगा। कार्य में लापरवाही या सहयोग न मिलने पर संबंधित विभाग/अधिकारी के विरुद्ध रिपोर्ट तत्काल जिला निर्वाचन अधिकारी को भेजी जाएगी।
सभी नोडल एवं सुपर नोडल अधिकारी प्रतिदिन शाम 6 बजे तक प्रगति रिपोर्ट अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएँगे। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम को समयबद्ध और पूर्ण गंभीरता के साथ संचालित किया जाए।
![]()













