ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए सभी उपभोक्ता श्रेणियों में बिजली की दरों को लगातार छठवें वर्ष भी अपरिवर्तित रखने का फैसला किया है। यह निर्णय प्रदेश के करोड़ों उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देने वाला और सरकार की उपभोक्ता हितैषी नीति का मजबूत संकेत है।
प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश देश का वह प्रमुख राज्य है जहां जनता के हित में पिछले छह वर्षों से बिजली की दरों में एक भी पैसा नहीं बढ़ाया गया है। यह निर्णय गरीब, किसान, मजदूर, व्यापारी और मध्यमवर्ग सभी के लिए सीधी राहत का कार्य करेगा।
ये भी पढ़ें – यूपी में लगातार छठवें साल नहीं बढ़ेंगी बिजली दरें, देश का पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश
ये भी पढ़ें – डिप्टी सीएम केशव ने दिए निर्देश- महिला सशक्तीकरण के लिए बनाएं एक करोड़ लखपति दीदी
उन्होंने कहा कि नए वर्ष से पहले ही उपभोक्ताओं को ओटीएस योजना के माध्यम से बड़ी राहत दी गई थी, और अब अपरिवर्तित बिजली दरों के रूप में दूसरा बड़ा तोहफा प्रदान किया गया है। इससे घरेलू बजट में मजबूती आएगी और औद्योगिक उपभोक्ताओं को भी स्थिरता का लाभ मिलेगा।