Last Updated:
विक्की कौशल ने साल 2021 में कैटरीना कैफ से शादी रचाई थी. इससे पहले दोनों ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया था. हाल ही में कपल बेटे के माता-पिता बन गए हैं. लेकिन कैटरीना कैफ के साथ रिलेशनशिप से पहले विक्की कौशल किसी और हसीना के प्यार में पागल थे. दुर्भाग्यवश दोनों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया और उनके रास्ते अलग-अलग हो गए. वैसे ब्रेकअप के बाद विक्की कौशल ने कभी अपने पुराने रिश्ते को लेकर कभी खुलकर बात नहीं की.
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल आज इंडस्ट्री के सबसे टैलेंटेड और पॉपुलर सितारों में गिने जाते हैं. दमदार एक्टिंग और सरल स्वभाव के लिए मशहूर विक्की की प्रोफेशनल लाइफ जितनी चर्चा में रहती है, उनकी पर्सनल लाइफ और रिलेशनशिप भी उतनी ही सुर्खियां बटोरती रही हैं. कैटरीना कैफ से शादी और फिर बेटे के जन्म के बाद वह फैमिली मैन बन गए हैं, लेकिन कभी एक हसीना के साथ उनके अफेयर के चर्चे खूब रहे हैं.
फिल्म एंट्री लेने के बाद विक्की कौशल का नाम सबसे पहले हरलीन सेठी के साथ जुड़ा. हरलीन एक जानी-मानी टीवी और डिजिटल पर्सनैलिटी हैं. दोनों की मुलाकात म्यूचुअल फ्रेंड के जरिए हुई थी. ऐसा भी कहा जाता है कि दोनों पहली बार किसी पार्टी में मिले थे. उस वक्त विक्की को हरलीन से पहली नजर का प्यार हो गया था. बाद में हरलीन भी विक्की को अपना दिल दे बैठी थीं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों ने करीब एक से डेढ़ साल तक डेट किया. इस दौरान वे कई इवेंट्स में साथ दिखे और सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे की पोस्ट्स लाइक करते नजर आए.
View this post on Instagram
![]()










