Last Updated:
बॉलीवुड के फेमस राइटर सलीम खान का आज 90वां जन्मदिन है. इस खास मौके पर बेटी अर्पिता खान ने सोशल मीडिया पर दिल छू लेने वाला पोस्ट किया और अपने पिता को 90वें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें एक लेजेंड बताया. अर्पिता ने कहा कि सलीम खान पूरे परिवार के लिए गैलेक्सी हैं. उन्होंने पिता को हर चीज के लिए धन्यवाद भी दिया.
नई दिल्ली. सलमान खान के पिता और बॉलीवुड के मशहूर स्क्रीनराइटर सलीम खान आज 90 साल के हो चुके हैं. इस खास मौके पर उन्हें तमाम फैंस और सेलेब्स से बधाइयां मिल रही हैं. वहीं, बेटी अर्पिता खान शर्मा ने भी सोशल मीडिया पर पिता सलीम खान को 90वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं और साथ ही उन्हें लेजेंड बताया है.
पिता सलीम खान को जन्मदिन की बधाई देने के लिए अर्पिता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम का सहारा लिया और एक दिल छू लेने वाला पोस्ट किया. अर्पिता ने सलीम खान को ‘जीते-जागते लेजेंड’ बताते हुए लिखा कि पूरा परिवार खुद को बेहद खुशकिस्मत समझता है जो उनके साथ हर पल जी रहा है.
View this post on Instagram
![]()











