Last Updated:
सलमान खान के पिता और स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान आज 90 साल के हो गए. इस मौके मे पर उनकी दूसरी पत्नी हेलेन ने खास अंदाज में बधाई दी. उनके साथ वाली कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिसमें सलमा खान भी दिखाई दीं. लेकिन सलीम के बर्थडे के मौके पर धर्मेंद्र का निधन हो गया. धर्मेंद्र को अंतिम विदाई देने के लिए सलीम खान पवन हंस श्मशान घाट पहुंचे थे.
हेलेन ने सलीम खान को बर्थडे विश करने वाले पोस्ट में दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा है. सलमान खान की रुमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर ने भी सलीम खान के लिए नोट लिखा है. धर्मेंद्र के निधन की वजह से सलीम का बर्थडे सेलिब्रेशन नहीं हो सका है. बॉलीवुड में शोक की लहर है. धर्मेंद्र के निधन के बीच हेलेन का यह पोस्ट वायरल हो रहा है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @helenkhan_06)

हेलेन ने अपनी पोस्ट में जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें से एक में सलीम और सुशीला, सलीम से केक कटवाते दिख रही हैं. दूसरी तस्वीर में तीनों एक फोटोशूट के लिए पोज दे रहे हैं, जबकि तीसरी तस्वीर में हेलेन के साथ सिर्फ सलीम हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @helenkhan_06)

हेलेन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “90वां जन्मदिन मुबारक हो!! साथ बिताए शानदार सालों के लिए धन्यवाद- आपकी दयालुता, आपके ह्यूमर, आपकी स्थिरता और उस प्यार के लिए जो आपने हम सबको दिया.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @helenkhan_06)
Add News18 as
Preferred Source on Google

हेलेन ने आगे लिखा, “मैं हर दिन आपके लिए आभारी हूं. आपको सेहत, शांति और वो सारी खुशियां मिलें जो आपके खूबसूरत दिल को चाहिए. भगवान हमेशा आपको आशीर्वाद दें.” उन्होंने कैप्शन में फूल और नजर न लगने वाले इमोजी भी शामिल किए हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @helenkhan_06)

यूलिया वंतूर ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो मेरे सबसे पसंदीदा इंसान सलिम खान को: एक पिता, एक टीचर, एक दोस्त, एक इंस्पिरेशन, एक मोटिवेशन, एक विश्वास रखने वाले, एक सहारा, मेरी जिंदगी में एक आशीर्वाद. बहुत आभारी हूं. एक-दूसरे से प्यार करो या खत्म हो जाओ! आपका दिल हमेशा प्यार, खुशी और दया से भरा रहे, आप और लोगों को अपनी समझदारी और ताकत से प्रेरित और आशीर्वादित करते रहें. मैं आपसे प्यार करती हूं.”

अर्पिता खान ने पिता सलीम खान के लिए लिखा, “सबसे खुशहाल 90वां जन्मदिन डैडी, हम सच में धन्य हैं कि आज और हर दिन आपको सेलिब्रेट कर सकते हैं. आप एक जीवित किंवदंती हैं, और हम आपकी विरासत हैं. हमारे पंखों के नीचे हवा बनने के लिए धन्यवाद, तूफान में शांति बनने के लिए धन्यवाद, वह ताकत बनने के लिए धन्यवाद जिसकी हमें जरूरत थी, परिवार के मूल्य सिखाने के लिए धन्यवाद और हमेशा हमारा सुरक्षित स्थान बनने के लिए धन्यवाद. आप हमारी गैलेक्सी हैं. हमेशा-हमेशा आपसे प्यार रहेगा.”

सलीम खान, भारतीय सिनेमा के सबसे प्रभावशाली पटकथा लेखकों में से एक हैं, जिन्हें सलीम-जावेद की जोड़ी के रूप में जाना जाता है. जावेद अख्तर के साथ मिलकर उन्होंने 1970 और शुरुआती 80 के दशक की परिभाषित फिल्में बनाई — जिनमें ‘शोले’, ‘दीवार’, ‘डॉन’, ‘जंजीर’, ‘त्रिशूल’, ‘काला पत्थर’ और ‘सीता और गीता’ शामिल हैं.

सलीम खान का परिवार बॉलीवुड के सबसे प्रमुख परिवारों में से एक है. अपनी पहली पत्नी सलमा खान के साथ उनके चार बच्चे हैं – सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान और अलवीरा खान अग्निहोत्री. 1981 में उन्होंने हेलेन से शादी की. सलीम और हेलेन ने अर्पिता को गोद लिया था.
![]()










