Last Updated:
Anil Sharma Shelves Apne 2: धर्मेंद्र ने 89 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री शोक में हैं. परिवार, दोस्त फैंस सब गमगीन हैं. लेकिन धर्मेंद्र के साथ ‘अपने 2’ के लिए काम कर रहे निर्देशक अनिल शर्मा उन्हें भूल नहीं पा रहे हैं. धरम पाजी के निधन के बाद उन्होंने इस प्रोजेक्ट को बंद करने का फैसला किया है.
नई दिल्ली. बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के निधन के साथ ही उनकी आने वाली फिल्म ‘अपने 2’ का सपना भी हमेशा के लिए अधूरा रह गया है. फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा ने साफ कर दिया है कि धर्मेंद्र के बिना इस सीक्वल को बनाना संभव ही नहीं है और उन्होंने इस प्रोजेक्ट को आगे न बढ़ाने का फैसला किया है.
साल 2007 में आई ‘अपने’ की सफलता के बाद से ही ‘अपने 2’ की चर्चा होती रही थी. यह फिल्म देओल परिवार की तीन पीढ़ियों धर्मेंद्र, सनी देओल, बॉबी देओल और करण देओल को एक साथ पर्दे पर लाने वाली थी. लेकिन, अब निर्देशक अनिल शर्मा ने इस प्रोजेक्ट पर काम नहीं करने वाले.
‘अपने तो अपनों के बिना नहीं हो सकती’
हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में अनिल शर्मा ने भावुक होकर कहा, ‘अपने तो अपनों के बिना नहीं हो सकती. धरम जी के बिना सीक्वल बनाना नामुमकिन है. सब कुछ ट्रैक पर था, स्क्रिप्ट तैयार थी, लेकिन वो हमें छोड़कर चले गए. कुछ सपने अधूरे ही रह जाते हैं. उनके बिना यह संभव नहीं.’ अनिल शर्मा ने बताया कि उन्होंने धर्मेंद्र के साथ कई फिल्मों में काम किया है, जैसे ‘हुकुमत’, ‘एलान-ए-जंग’, ‘फरिश्ते’, ‘तहलका’ और ‘अपने’. ‘अपने 2’ की घोषणा कुछ साल पहले हुई थी, लेकिन यह कभी फ्लोर पर नहीं उतर सकी.
View this post on Instagram
![]()












