सपना चौधरी के फैन हैं और उनके ज्यादातर गाने और वीडियोज देख-देखकर बोर हो चुके हैं, तो आपके लिए यह एकदम नया डांस वीडियो आया है, यूट्यूब पर इस गाने ने तहलका मचा दिया था. वैसे तो सपना की हर एक अदा जबरदस्त होती हैं, लेकिन इसी गाने पर जब उन्होंने लाइव डांस परफॉर्मेंस दी तो बेकाबू हो गई थी भीड़. उस दौरान इवेंट में लोग डांस करने को लेकर बेकाबू हो गए थे. राज मवार और आशु ट्विंकल के सुपरहिट हरियाणवी गाने ‘खड़ी मटके’ में सपना ने खेत में खड़े होकर ऐसा डांस किया था कि ये गाना आज भी लोगों का फेवरेट बना हुआ है. उनकी कमर की लचक से ज्यादा मटकने के अंदाज पर दर्शक फिदा हो गए थे.
![]()










