मिर्जापुर/एबीएन न्यूज। थाना अहरौरा क्षेत्र स्थित माइनिंग साइट पर बुधवार को हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया।
घटना के संबंध में परिजनों और स्थानीय लोगों ने बताया कि माइनिंग साइट पर कार्य के दौरान पोकलैंड मशीन की चपेट में आने से जयहिन्द यादव (32 वर्ष) पुत्र राजनाथ यादव निवासी मुबारकपुर, थाना चकिया, जनपद चंदौली की मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे के बाद वहां मौजूद मजदूरों और परिजनों में अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मार्चरी भिजवाया। थाना अहरौरा पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था सामान्य बताई जा रही है और पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
![]()













