Last Updated:
दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र 24 नवंबर को इस दुनिया को छोड़कर चले गए. उनके निधन से बॉलीवुड को गहरा सदमा लगा है. कल्ट क्लासिक फिल्म शोले में उन्होंने लीड रोल निभाया था. उनसे पहले ‘शोले’ के कई एक्टर्स का निधन हो चुका है. इस लिस्ट में संजीव कुमार से लेकर अमजद खान और असरानी शामिल हैं. साल 1975 में रिलीज हुई ‘शोले’ ने अपने नाम कल्ट क्लासिक का दर्जा हासिल किया है. इसका डायरेक्शन रमेश सिप्पी ने किया था.
<strong>नई दिल्ली.</strong> साल 1975 में रिलीज हुई ‘शोले’ भारतीय सिनेमा की कल्ट क्लासिक फिल्म है. दुखद बात है कि इसमें वीरू का किरदार निभाने वाले धर्मेंद्र का 24 नवंबर को निधन हो गया. उन्होंने 89 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. इस फिल्म के अधिकांश मेल एक्टर्स अब हमारे बीच नहीं रहे. चलिए आपको उन सितारों के नाम बताते हैं. (फोटो साभार: IMDb)

असरानी ने ‘शोले’ में जेलर की भूमिका निभाई थी. वह धर्मेंद्र से सिर्फ एक महीने पहले ही इस दुनिया को छोड़कर चले गए. उनका 84 साल की आयु में 20 अक्टूबर 2025 को निधन हुआ. (फोटो साभार: IMDb)

शोले मूवी में जगदीप ने सूरमा भोपाली का किरदार निभाया था, जो बहुत पॉपुलर हुआ. वह 8 जुलाई 2020 को इस दुनिया से विदा हो गए. वह 81 साल के थे. (फोटो साभार: IMDb)
Add News18 as
Preferred Source on Google

विजू खोटे ने कालिया का रोल निभाकर खूब पॉपुलैरिटी हासिल की. उनका 30 सितंबर 2019 को निधन हो गया था. वह 77 साल के थे. (फोटो साभार: IMDb)

एके हंगल ने धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन की फिल्म में रहीम चाचा की भूमिका निभाई थी. उनका 26 अगस्त 2012 को निधन हो गया. उन्होंने 98 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. (फोटो साभार: IMDb)

मैक मोहन ने शोले में सांभा का किरदार निभाया था. उनके किरदार की भी खूब चर्चा हुई. मैक मोहन 10 मई 2010 को 72 साल की आयु में चल बसे थे. (फोटो साभार: IMDb)

सत्येंद्र कपूर ने राम लाल की भूमिका निभाई थी. 27 अक्टूबर 2007 को उनका निधन हो गया. उन्होंने 76 साल की उम्र में अंतिम सांस ली थी. (फोटो साभार: IMDb)

इफ्तेखार ने शोले फिल्म में इंस्पेक्टर खुराना की भूमिका निभाई थी. उनका 4 मार्च 1995 को निधन हो गया था. वह 75 साल के थे. (फोटो साभार: IMDb)

अमजद खान ‘शोले’ के लीड एक्टर्स में से एक थे. उन्होंने दमदार अदाकारी से गब्बर सिंह के किरदार को हमेशा के लिए अमर कर दिया. उनका 27 जुलाई 1992 को 51 साल की उम्र में निधन हुआ था. (फोटो साभार: IMDb)

संजीव कुमार ने ठाकुर बलदेव सिंह का रोल निभाया था. 6 नवंबर 1985 को उनका निधन हो गया. उस समय उनकी उम्र सिर्फ 47 साल थी. (फोटो साभार: IMDb)
![]()











