वेटरेन एक्ट्रेस जया बच्चन अक्सर पैपराजी पर भड़कती रहती हैं। अब एक बार फिर अभिनेत्री ने पैपराजी की भूमिका और पेशेवर रवैये पर शंकाएं जताई हैं। हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने प्रशिक्षित पत्रकारों के प्रति अपने सम्मान और मशहूर हस्तियों के समारोहों में पैपराजी को लेकर खुद के असहज होने के बारे में भी बात की।
पैपराजी से मेरा कोई नाता नहीं
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है। वायरल वीडियो में एक इवेंट के दौरान जया बच्चन ने पैपराजी को लेकर बात की। इवेंट के दौरान जया बच्चन ने कहा कि मैं मीडिया की उपज हूं, लेकिन पैपराजी से मेरा कोई नाता नहीं है। ये लोग कौन हैं? क्या इन्हें इस देश के लोगों का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है? आप इन्हें मीडिया कहते हैं? मैं मीडिया से आती हूं। मेरे पिता एक पत्रकार थे। ऐसे लोगों के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है।
View this post on Instagram
पैप्स के पहनावे और व्यवहार पर कसा तंज
अभिनेत्री ने कुछ पैपराजी के पहनावे और उनके व्यवहार का हवाला देते हुए उनके रूप-रंग और व्यवहार की आलोचना की। जया बच्चन ने आगे कहा कि लेकिन बाहर ये जो लोग टाइट, गंदे कपड़े पहने हुए और हाथ में मोबाइल फोन लिए हुए हैं। उन्हें लगता है कि सिर्फ मोबाइल होने की वजह से वे आपकी तस्वीर ले सकते हैं और जो चाहें कह सकते हैं। जया ने पैपराजी के तौर पर काम करने वाले लोगों की शिक्षा पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि ये लोग किस तरह के हैं? कहां से आते हैं, किस तरह की शिक्षा है, क्या पृष्ठभूमि है?
View this post on Instagram
पोज देने से किया इंकार
इसी इवेंट के दौरान का एक वीडियो और भी सामने आया है, जिसमें जया बच्चन पैपराजी के सामने पोज देने से भी बचती नजर आईं। उन्होंने रेड कार्पेट पर आने से भी मना कर दिया।
View this post on Instagram
‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आई थीं जया बच्चन
वर्कफ्रंट की बात करें तो जया बच्चन आखिरी बार 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में वो ग्रे शेड में नजर आई थीं।











