Last Updated:
सोनू निगम ने अपने BookMyShow कॉन्सर्ट सतरंगी रे में हैदराबाद के दर्शकों को 30 गाने लगातार गाकर शानदार अंदाज़ में मंत्रमुग्ध कर दिया और दर्शकों की ऊर्जा की जमकर तारीफ की.
नई दिल्ली. हैदराबाद में हुए एक खास संगीत कार्यक्रम में सोनू निगम ने अपनी आवाज से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया. इस कॉन्सर्ट में उन्होंने बिना रुके लगातार 30 गाने गाए. उनकी एनर्जी और आवाज ने दर्शकों का दिल जीत लिया.
सोनू निगम ने बताया कि अमेरिका. कनाडा और भारत के कई शहरों में लगातार शोज करने से वह थक गए थे. लेकिन जैसे ही उन्होंने हैदराबाद के मंच पर कदम रखा. दर्शकों की एनर्जी देखकर उन्हें नई ताकत मिली. उन्होंने कहा कि हैदराबाद के लोग संगीत को दिल से महसूस करते हैं. इसलिए यहां गाना हमेशा उनके लिए खास रहता है.
फैंस की एक्साइटमेंट ने दी एनर्जी
सोनू निगम ने बताया कि दर्शकों के जोश और प्यार की वजह से उन्होंने शो को और बढ़ाया. उन्होंने कहा कि लोग इतने उत्साहित थे कि उन्हें और गाने का मन हुआ. अब वह अहमदाबाद के कॉन्सर्ट के लिए कुछ नया सोच रहे हैं.
जमकर बजाई गई तालियां
शो की शुरुआत उन्होंने ‘अभी मुझ में कहीं’ और ‘कल हो ना हो’ से की. इसके बाद उन्होंने ‘दीवाना तेरा’. ‘अब मुझे रात दिन’. ‘बिजुरिया’. ‘परदेसिया’ और ‘मेरे ढोलना’ जैसे लोकप्रिय गाने गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया. हर गाने पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं.
बता दें कि हैदराबाद के इस शानदार शो के बाद अब सोनू निगम 21 दिसंबर को अहमदाबाद में अपने ‘सतरंगी रे’ कॉन्सर्ट में प्रस्तुति देंगे. इसके बाद उनके पुणे. कोलकाता और दिल्ली में भी कार्यक्रम होने वाले हैं.
About the Author

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें
![]()










