Last Updated:
8 Most-Awaited Films Of 2026: सिनेमालवर्स, तैयार हो जाओ एक धमाकेदार सफर के लिए… क्योंकि 2026 दर्शकों के लिए एक बेहतरीन मनोरंजन का साल साबित होने वाला है. बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में रिलीज होने वाली है. इस लिस्ट में हॉरर, कॉमेडी और एक्शन सभी फिल्में हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखाने को तैयार हैं. रिलीज डेट्स में बदलाव संभव है, लेकिन उत्साह चरम पर है.
नई दिल्ली. साल 2026 बॉलीवुड के लिए सुपर-एक्साइटिंग होने वाला है. एक तरफ बड़े पैमाने पर बनी वॉर ड्रामाज दर्शकों में देशभक्ति की लहर जगा रही हैं तो दूसरी तरफ दिल छू लेने वाली कहानियां, रोमांस और दमदार थ्रिलर्स का शानदार पैकेज तैयार है. आने वाला साल कई मेगा स्टार्स और डायरेक्टर्स के साथ फिल्म प्रेमियों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं होगा. चलिए उन 8 फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिनका इंतजार साल खत्म होने से पहले ही शुरू हो चुका है.

बैटल ऑफ गलवान: सलमान खान इस हाई-वोल्टेज वॉर ड्रामा में लीड रोल निभा रहे हैं. अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 2020 की भारत-चीन गलवान घाटी झड़प पर आधारित है. फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में होंगी. देशभक्ति और एक्शन का मिलाजुला रूप इसे 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल कर रहा है.

लव एंड वॉर: इस लिस्ट में दूसरी नाम है संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ का, जिसमें पहली बार विक्की कौशल, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक साथ नजर आने वाले हैं. युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म दो आर्मी ऑफिसर्स और आलिया के किरदार के बीच लव ट्रायंगल की कहानी बयां करेगी. IMDb के अनुसार, इसका रिलीज 15 अगस्त 2026 निर्धारित है यानी स्वतंत्रता दिवस पर सिनेमाघरों में ये फिल्म तहलका मचाएगी.
Add News18 as
Preferred Source on Google

बॉर्डर 2: 1997 की आइकॉनिक फिल्म ‘बॉर्डर’ की अगली कड़ी फिर से भारतीय सैनिकों की वीरता को बड़े पर्दे पर लाएगी. सनी देओल की वापसी और वरुण धवन की एंट्री इसे और भी खास बनाती है. फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

वध 2: क्राइम ड्रामा वध 2, जो 2022 की फिल्म का सीक्वल है, फिल्म में संजय मिश्रा और नीना गुप्ता होंगे. यह फिल्म आम इंसान की आस्था और नैतिकता को चुनौती देने वाली एक मजबूत कहानी पेश करेगी.

धमाल 4: कॉमेडी पसंद करने वालों के लिए 2026 में ‘धमाका’ तय है. अजय देवगन इस बार एक IRS अधिकारी बनकर भ्रष्ट नेता से जुड़े केस की जांच करेंगे. वहीं, ओरिजिनल गैंग अपनी वही पुरानी मस्ती और गड़बड़ियों के साथ हंसी का तूफान लेकर आएगा.

भूत बंगला: हॉरर का डोज ‘भूत बंगला’ देगा, प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, तब्बू और परेश रावल नजर आने वाले हैं. यह फिल्म अभी सीक्रेट है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म माइथोलॉजी, ब्लैक मैजिक और वेदों से प्रेरित है. IMDb लिस्ट में इसे 2026 का हॉट प्रॉपर्टी बताया गया है.

अल्फा: YRF स्पाइवरस की ‘अल्फा’ में आलिया भट्ट शरवरी के साथ पहली सीक्रेट एजेंट बनेगी. दोनों को एक महत्वपूर्ण मिशन पर भेजा जाएगा, जहां उनकी बुद्धि और हदें परखी जाएंगी. IMDb के मुताबिक, यह एक्शन थ्रिलर महिलाओं की ताकत को दिखाएगा.

वन-फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट: सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर ‘वन-फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ फैंटेसी और ड्रामा का अनूठा मिश्रण लेकर आ रही है. फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा एक रहस्यमय जंगल के अंतिम रक्षक के तौर पर नजर आएंगे, जो वहां की शांति बनाए रखने के लिए जागते हैं. IMDb पर इसकी विजुअल्स की तारीफ हो रही है.
![]()












