Last Updated:
हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता शशि कपूर की पुण्यतिथि पर आज पूरे फिल्म जगत में उन्हें याद किया जा रहा है. अपने शानदार अभिनय और दिल छू लेने वाली मुस्कान से दर्शकों को अपना मुरीद बनाने वाले शशि कपूर को श्रद्धांजलि देते हुए जैकी श्रॉफ ने एक खास पोस्ट शेयर की है. एक्टर ने फैंस की पुरानी यादें फिर ताजा कर दी हैं.
नई दिल्ली. बॉलीवुड के दिग्गज और एवरग्रीन एक्टर शशि कपूर की आज पुण्यतिथि है. अपनी दिल चुराने वाली मुस्कान और शानदार अदाकारी से लोगों का दिल जीतने वाले शशि कपूर के कई किरदार तो आज भी फैंस के जहन में बसे हैं. फिल्म इंडस्ट्री में आज भी उन्हें उसी प्यार से याद किया जाता है. इसी मौके पर एक्टर जैकी श्रॉफ ने उन्हें सोशल मीडिया पर भावुक श्रद्धांजलि दी है.

जैकी श्रॉफ ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर शशि कपूर की एक वीडियो शेयर की. इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘शशि कपूर की पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर रहा हूं. आप हमारे दिल में हमेशा रहेंगे. जैकी के पोस्ट पर फैन्स भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं और शशि कपूर की यादें ताजा कर रहे हैं. जैकी की इस पोस्ट पर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटा रहा हैं.

शशि कपूर ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी. कपूर खानदान का हिस्सा होने के बावजूद वे अपनी अलग पहचान बनाना चाहते थे. यही वजह है कि उन्होंने सिर्फ हिंदी फिल्मों तक खुद को सीमित नहीं रखा. परवीन बाबी के साथ तो उनकी जोड़ी काफी हिट मानी जाती थी.
Add News18 as
Preferred Source on Google

वे भारत के पहले ऐसे एक्टर माने जाते हैं, जिन्होंने ब्रिटिश और अमेरिकी फिल्मों में भी काम किया. उनकी इंटरनेशनल फिल्मों में हाउसहोल्डर, शेक्सपियर वाला, बॉम्बे टॉकीज और हीट एंड डस्ट जैसी फिल्में शामिल हैं. शशि कपूर ने अमिताभ बच्चन के साथ बहुत काम किया है. दोनों एक साथ 13 फिल्मों में नजर आ चुके हैं.

हिंदी सिनेमा में भी शशि कपूर ने कई खास और यादगार फिल्में दीं. अपने शानदार योगदान के लिए उन्हें कई सम्मान भी मिले. भारत सरकार ने उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया था. इसके अलावा 2014 में उन्हें दादा साहब फाल्के अवॉर्ड दिया गया. इस तरह वे पृथ्वीराज कपूर और राज कपूर के बाद अपने परिवार में यह सर्वोच्च सम्मान पाने वाले तीसरे सदस्य बने.

फिल्मों के साथ-साथ शशि कपूर की जड़ें थिएटर से भी गहरी जुड़ी थीं. थिएटर करते हुए ही उनकी मुलाकात गोदफ्रे की बेटी जेनिफर से हुई थी. दोनों ने कई नाटकों में साथ काम किया.अपने करियर में की हिट देन वाले शशि कपूर राज कपूर संग सत्यम शिवम सुंदरम जैसी ब्लॉकबस्टर भी दे चुके हैं.

देखते ही देखते उनकी दोस्ती प्यार में बदली और सिर्फ 20 साल की उम्र में शशि कपूर ने जेनिफर से शादी कर ली थी. उनके तीन बच्चे हैं. सबसे बड़े बेटे कुनाल कपूर एक्टर और ऐड डायरेक्टर हैं. दूसरे बेटे करन कपूर फोटोग्राफर हैं और कभी-कभी एक्टिंग भी करते हैं. सबसे छोटी बेटी संजना कपूर मुंबई के पृथ्वी थिएटर को संभालती हैं.

शशि कपूर का निधन 4 दिसंबर 2017 को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हुआ था. वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनकी मौत की वजह लीवर सिरोसिस बताई गई थी. उनकी अनुपस्थिति आज भी महसूस की जाती है और फिल्म जगत में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा.
![]()











