Last Updated:
साल 2003 सिनेमाघरों में एक ऐसी फिल्म ने दस्तक जिसे, जिसे जिसने देखा बाहर आकर उसका जिक्र जरूर किया. इसी माउथ पब्लिसिटी का फिल्म को फायदा भी मिला. लेकिन फिल्म में नई नवेली एक्ट्रेस को पहली बार लीड हीरोइन बनने का चांस मिला. पहली ही फिल्म में एक्ट्रेस ने ऐसे बोल्ड सीन दिए कि देखने के बाद थिएटर में लोगों का मुंह ही खुला रह गया.
नई दिल्ली. वो हसीन सुंदरी, जिसने अपने करियर की शुरुआत में ही उस वक्त बोल्ड सीन्स दिए, जब आमूमन एक्ट्रेसेस ऐसे सीन देने से परहेज किया करती थीं. लेकिन साल 2003 में इस एक्ट्रेस ने पर्दे पर एंट्री करते ही जो तहलका मचाया, वो आज भी लोग भूले नहीं हैं. खासतौर एक्ट्रेस के किसिंग सीन के तो खूब चर्चे हुए थे.
बॉलीवुड की वो बोल्ड और ग्लैमरस एक्ट्रेस कोई और नहीं मल्लिका शेरावत हैं. अपने करियर की पहली ही फिल्म से उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी जगह पक्की कर ली थी. फि2000 के दशक में जब हिंदी सिनेमा में पारंपरिक और सीमित बोल्ड कंटेंट दिखाया जाता था, तब मल्लिका ने अपने अंदाज़ से इंडस्ट्री में तूफान ला दिया. उनका कॉन्फिडेंस, बेबाकी और स्क्रीन प्रेज़ेंस ही उनकी सबसे बड़ी ताकत बनी थी.
17 किसिंग सीन से मचाया था तहलका
मल्लिका शेरावत ने अपने करियर की शुरुआत ही बतौर लीड एक्ट्रेस फिल्म ‘ख्वाहिश’ से की थी. हैइस फिल्म में मल्लिका शेरावत के अपोजिट लीड रोल में सिर्फ तुम में नजर आ चुके एक्टर हिमांशु मलिक नजर आए थे. ये फिल्म मल्लिका शेरावत की बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू फिल्म थी. इस फिल्म की कहानी से ज्यादा चर्चा इसके 17 किसिंग सीन्स के हुए थे.इस फिल्म की सबसे चौंकाने वाली बात थी कि किसी एक्ट्रेस ने पहली बार एक ही फिल्म में 17 किसिंग सीन दिए थे.

फिल्म देख हैरान थे लोग
हर सीन में की थी बोल्डनेस की हद पार
फिल्म की कहानी में मल्लिका ने अपने रोल से तो लोगों का दिल जीता ही था. लेकिन फिल्म में हर एक सीन के बाद भर-भरकर बोल्ड सीन दिए गए थे. फिल्म को देखने वाले लोगों ने भी नहीं सोचा होगा कि फिल्म में ऐसे सीन भी फिल्माए गए होंगे. कई लोगों ने तो फिल्म में मल्लिका और हिमांशु के सीन देखकर मुंह ही छिपा लिया था. कुछ सीन देख लोगों की आंखें फटी की फटी ही रह गई थी.
बता दें कि बोल्डनेस की हदें पार करने वाली ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भले ही ब्लॉकबस्टर साबित नहीं हुई. लेकिन बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 2.5 करोड़ रुपये के बजट में बनी ये फिल्म वर्ल्डवाइड 5.19 करोड़ रुपये कलेक्शन कर गई थी. इस फिल्म से इडंस्ट्री में मल्लिका शेरावत ने धाक जरूर जमा ली थी.
About the Author

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें
![]()










