नई दिल्ली. विनोद खन्ना अपने दौर के टॉप सितारों में शुमार थे. लंबी-चौड़ी कद काठी और हैंडसम दिखने वाले एक्टर पर कई हीरोइनें फिदा रहती थीं. विनोद खन्ना ने अपने करियर में कई हीरोइनों के साथ रोमांस किया, उनमें से एक हैं जीनत अमान. उनकी फिल्म कुर्बानी साल 1980 में रिलीज हुई थी. इस मूवी का गाना ‘हम तुम्हें चाहते हैं’ ब्लॉकबस्टर रहा. इसे गाने में दोनों सितारों की केमिस्ट्री छा गई थी. इस गाने को मनहर उधास, कंचन और आनंद ने मिलकर गाया था. साल 1980 में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी.
![]()










