देशभर में मौसम का असर तेजी से दिखाई दे रहा है। पहाड़ों में बर्फबारी के बाद झारखंड, हरियाणा सहित कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं दिल्ली में आज रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के VIP मूवमेंट के चलते ट्रैफिक में बदलाव किया गया है, ऐसे में घर से निकलने से पहले रूट अवश्य जांच लें क्योंकि कई मार्ग बंद रहेंगे। वहीं, निजी रात्रि भोज के बाद पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन को रूसी भाषा में लिखी श्रीमद्भगवद्गीता भेंट की और द्विपक्षीय संबंधों को लेकर महत्वपूर्ण संदेश दिया। इसी बीच चंडीगढ़ में CET 2025 का परिणाम देर रात जारी किया गया है, जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। उधर, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए असम सरकार ने जिहादी साहित्य पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है और डिजिटल प्रसार पर भी सख्त निगरानी शुरू कर दी है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…
![]()











