Last Updated:
आज के टाइम में मनीष मल्होत्रा सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि एक ब्रैंड बन चुका है. बॉलीवुड की कई फिल्मों में उन्होंने हीरो और हीरोइनों के लिए कपड़े डिजाइन किए हैं. लेकिन उनका शुरुआती करियर बहुत संघर्ष भरा रहा है. मनीष मल्होत्रा कभी एक बुटीक में काम किया करते थे. उन्हें 500 रुपये की सैलरी मिलती थी. इस बीच उन्हें राजेश खन्ना की फिल्म से ब्रेक मिला और तब से लेकर आज तक उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.
नई दिल्ली. मनीष मल्होत्रा मशहूर फैशन डिजाइनर हैं. उन्होंने कई फिल्मों के लिए काम किया है. छोटे से लेकर बड़े बजट की मूवी हो या फिर बॉलीवुड से जुड़ा कोई इवेंट, उनकी भागीदारी के बिना अधूरा लगता है. मनीष मल्होत्रा खुद में एक ब्रैंड बन चुके हैं. लेकिन बहुत कम लोगों को पता होगा कि सितारों की चमक में चार चांद लगाने वाले मनीष मल्होत्रा की कहानी साधारण और दिल छू लेने वाली है. आज मनीष मल्होत्रा का जन्मदिन है. चलिए उनके करियर और स्ट्रगल पर एक नजर डालते हैं.
5 दिसंबर 1966 को जन्मे मनीष मल्होत्रा ने कभी बांद्रा की एक छोटी सी बुटीक में महज 500 रुपए महीना कमाए थे. वहीं से शुरू हुआ वह सफर आज मुंबई के बाद दुबई, लंदन और दिल्ली तक पहुंच चुका है. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि बचपन से ही उन्हें फिल्मों का जुनून था. दसवीं क्लास में हर शुक्रवार नई फिल्म का इंतजार रहता था. पढ़ाई में ज्यादा दिमाग नहीं लगता था, लेकिन रंग, कागज और पेंसिल से खासा लगाव था. वह मां के साथ उनके लिए साड़ी देखने या खरीदने मार्केट भी जाते थे. मां को उनकी पसंद भा जाती थी. यहीं से उन्हें फैशन पसंद आ गया.
View this post on Instagram
![]()










