कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए अपने होमटाउन ग्वालियर पहुंचे हुए हैं, जहां वे लगातार पारिवारिक रस्मों में सक्रिय रूप से हिस्सा लेते दिखाई दे रहे हैं. अब उनका एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जो उनकी बहन के संगीत समारोह का बताया जा रहा है. इस वीडियो में कार्तिक भोजपुरी के सुपरहिट गाने ‘लॉलीपॉप लगेलू’ पर जबरदस्त अंदाज़ में डांस करते नजर आ रहे हैं. यह क्लिप सबसे पहले एक फैन क्लब के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गई, जिसके बाद यह देखते ही देखते वायरल हो गई. वीडियो में कार्तिक का एनर्जी-फुल डांस, स्माइल और स्टेप्स फैन्स को काफी पसंद आ रहे हैं. कई यूजर्स कमेंट में लिख रहे हैं कि उन्हें कार्तिक का ये देसी, मस्तीभरा अंदाज बेहद प्यारा लगा. ग्वालियर में हो रही इस शादी से कार्तिक की कई झलकियां पहले भी सामने आ चुकी हैं. कभी हल्दी में शामिल होते, कभी परिवार के साथ पोज देते हुए. लेकिन ‘लॉलीपॉप लगेलू’ के साथ एक्टर का भोजपुरी प्यार फैंस के बीच में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बन गया है.
<br>कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए अपने होमटाउन ग्वालियर पहुंचे हुए हैं, जहां वे लगातार पारिवारिक रस्मों में सक्रिय रूप से हिस्सा लेते दिखाई दे रहे हैं. अब उनका एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जो उनकी बहन के संगीत समारोह का बताया जा रहा है. इस वीडियो में कार्तिक भोजपुरी के सुपरहिट गाने ‘लॉलीपॉप लगेलू’ पर जबरदस्त अंदाज़ में डांस करते नजर आ रहे हैं. यह क्लिप सबसे पहले एक फैन क्लब के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गई, जिसके बाद यह देखते ही देखते वायरल हो गई. वीडियो में कार्तिक का एनर्जी-फुल डांस, स्माइल और स्टेप्स फैन्स को काफी पसंद आ रहे हैं. कई यूजर्स कमेंट में लिख रहे हैं कि उन्हें कार्तिक का ये देसी, मस्तीभरा अंदाज बेहद प्यारा लगा. ग्वालियर में हो रही इस शादी से कार्तिक की कई झलकियां पहले भी सामने आ चुकी हैं. कभी हल्दी में शामिल होते, कभी परिवार के साथ पोज देते हुए. लेकिन ‘लॉलीपॉप लगेलू’ के साथ एक्टर का भोजपुरी प्यार फैंस के बीच में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बन गया है.
![]()










