Last Updated:
Ranveer Singh Dhurandhar: फिल्म ‘धुरंधर’ को अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं. इसे सिनेमाघरों में देखने के लिए भीड़ जुट रही है. रणवीर सिंह ने फिल्म से दमदार वापसी की है. वे पहली बार रॉ एजेंट बने हैं. आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और अक्षय खन्ना भी दमदार रोल में नजर आए हैं. आइए, आपको आठ प्वॉइंट में समझते हैं कि क्यों ‘धुरंधर’ देखने लायक है?
नई दिल्ली: 2025 की सबसे चर्चित फिल्म ‘धुरंधर’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इसे थिएटर में देखने का असली मजा है, जहां हर पंच, हर इमोशन और हर फ्रेम का असर दोगुना हो जाता है. देशभक्ति के अनोखे रंग, जबरदस्त विजुअल्स और दमदार एक्टिंग के साथ यह फिल्म आपका पूरा अटेंशन मांगती है. क्यों आपको ‘धुरंधर’ थिएटर में देखनी चाहिए? आइए जानते हैं.

दमदार स्टारकास्ट: फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं. इसमें आर माधवन, अक्षय खन्ना, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल जैसे बेहतरीन कलाकार हैं. हर एक्टर अपनी एनर्जी और करिश्मा से हर सीन को दमदार बनाता है. सभी मिलकर ऐसा सिनेमाई एक्सपीरियंस देते हैं, जो रोमांचक भी है और इमोशंस से भी भरपूर है.

पहले कभी नहीं देखा होगा ऐसा एक्शन: ‘धुरंधर’ ने बॉलीवुड एक्शन का लेवल ऊपर उठा दिया है. स्टंट मास्टर्स एजाज गुलाब, सी-यंग ओह, यानिक बेन और रमजान बुलुत ने मिलकर अलग-अलग फाइट स्टाइल्स को मिलाकर जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस तैयार किए हैं. बड़े-बड़े सेट पीस, एड्रेनालिन बढ़ाने वाले स्टंट्स और थ्रिल से भरपूर सीन आपको सीट से बांधे रखेंगे.
Add News18 as
Preferred Source on Google

आदित्य धर का शानदार कमबैक: ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के बाद डायरेक्टर आदित्य धर अपनी खास स्टोरीटेलिंग के साथ लौटे हैं. आदित्य धर ने अपनी फिल्मों से देशभक्ति और इंसानी जज्बात को बेहतरीन तरीके से बयां किया है. इससे ‘धुरंधर’ इस दशक की सबसे चर्चित डायरेक्टोरियल कमबैक बन गई है.

हर सीन को ऊंचा उठाता साउंडट्रैक: ‘धुरंधर’ का म्यूजिक सिर्फ बैकग्राउंड नहीं, बल्कि फिल्म की धड़कन है. कंपोजर साश्वत सचदेव ने जबरदस्त टाइटल ट्रैक के साथ ‘इश्क जलाकर – कारवां’ और ‘गहरा हुआ’ को संगीत दिया है. हर गाना फिल्म के ड्रामा को और गहरा बनाता है, जिससे थिएटर का एक्सपीरियंस लंबे समय तक याद रहता है.

सारा अर्जुन का धमाकेदार डेब्यू: न्यूकमर सारा अर्जुन ने शानदार डेब्यू किया है, जो कहानी में इमोशनल गहराई और मासूमियत लाती है. उनकी एक्टिंग मेल लीड्स की तीव्रता को बैलेंस करती है. शुरुआती चर्चा है कि वे 2026 के बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड की मजबूत दावेदार हैं.

देशभक्ति का नया अंदाज: पारंपरिक देशभक्ति फिल्मों से अलग ‘धुरंधर’ बहादुरी और बलिदान की थीम को नए और गहरे तरीके से पेश करती है. यह सिर्फ झंडा लहराने की बात नहीं, बल्कि राष्ट्रीय गर्व के पीछे छुपी इंसानी कहानियों को दिखाती है, जिससे फिल्म और भी खास बन जाती है.

बड़े पर्दे के लिए बने विजुअल्स: शानदार लोकेशन्स से लेकर हाई-ऑक्टेन बैटल सीक्वेंस, ‘धुरंधर’ को इतनी भव्यता से फिल्माया गया है कि इसे थिएटर में देखना ही सही है. सिनेमैटोग्राफी हर फ्रेम को बड़ा और शानदार बनाती है, जिससे दर्शक पूरी तरह फिल्म की दुनिया में खो जाते हैं, जो छोटे स्क्रीन पर मुमकिन नहीं.

बज फैक्टर: जियो स्टूडियो की फिल्म की महीनों की चर्चा थी, जिसके ट्रेलर्स वायरल हो गए थे. ‘धुरंधर’ पहले ही एक कल्चरल इवेंट बन चुकी है.
![]()










