Last Updated:
Alia Bhatt New Luxury Home: आलिया भट्ट ने नवंबर महीने में अपने नए आलीशान बंगले में गृह प्रवेश किया था, लेकिन अब उन्होंने फैंस के साथ घर की इनसाइड तस्वीरें शेयर की हैं. तस्वीरों में आलिया भट्ट-रणबीर कपूर अपने अपने दिवंगत पिता ऋषि कपूर को ट्रिब्यूट देते दिखाई दे रहे हैं. कपल के 250 करोड़ी बंगले की इनसाइड तस्वीरें वायरल हो रही हैं.
नई दिल्ली: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के लिए पिछला महीना नवंबर यादगार रहा. वे मुंबई के पाली हिल में बने अपने शानदार छह मंजिला घर में शिफ्ट हुए और अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की. उन्होंने सासु मां नीतू कपूर के साथ बेटी राहा का तीसरा जन्मदिन भी मनाया. शुरू में आलिया ने इन सेलिब्रेशन को निजी रखा, लेकिन अब उन्होंने गृह प्रवेश पूजा और राहा के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियां अपने फैंस को दिखाई हैं. (फोटो साभार: Instagram@aliaabhatt)

आलिया ने 5 दिसंबर की सुबह अपने इंस्टाग्राम पर नवंबर महीने की दिल को छू जाने वाली यादें साझा कीं. उन्होंने फोटोज के साथ प्यारा सा पोस्ट भी लिखा. (फोटो साभार: Instagram@aliaabhatt)

तस्वीरों की शुरुआत गृह प्रवेश की एक खूबसूरत फोटो के साथ होती है, जिसमें आलिया और रणबीर अपने नए घर में कलश के साथ एंट्री करते नजर आ रहे हैं. आलिया गुलाबी और सुनहरे रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, वहीं रणबीर सफेद कुर्ता-पायजामा में उनके साथ जंच रहे हैं.(फोटो साभार: Instagram@aliaabhatt)
Add News18 as
Preferred Source on Google

एक अन्य तस्वीर में नीतू कपूर, आलिया को गले लगाते हुए दिखाई दे रही हैं और बैकग्राउंड में दिवंगत स्टार ऋषि कपूर की तस्वीर नजर आ रही है, जो इस पल को और भी खास बना देती है. (फोटो साभार: Instagram@aliaabhatt)

पोस्ट में कपल की पूजा करते हुए तस्वीरें भी शामिल हैं, जिसमें आलिया हाथ जोड़कर खड़ी हैं और रणबीर अपने पिता की तस्वीर के सामने सिर झुकाए हुए हैं. एक प्यारी सी फोटो में रणबीर और नन्ही राहा पूजा के वक्त चावल के कुछ दाने हाथ में लिए हुए नजर आ रहे हैं.(फोटो साभार: Instagram@aliaabhatt)

आलिया ने गृह प्रवेश की तस्वीरों के साथ राहा के तीसरे जन्मदिन की झलकियां भी फैंस के साथ शेयर कीं. पहली तस्वीर में आलिया अपनी बेटी राहा को गोद में लिए हुए नजर आ रही हैं. दोनों ने मैचिंग पिंक ड्रेस पहनी हुई है और बेहद प्यारी लग रही हैं. एक और तस्वीर में आलिया अपने दोस्तों के साथ पार्टी डेकोरेशन के बीच पोज दे रही हैं, जहां हल्के रंगों की सजावट ने माहौल को और भी खूबसूरत बना दिया है. (फोटो साभार: Instagram@aliaabhatt)

खास तस्वीर में आलिया अपनी मां सोनी राजदान के साथ खड़ी हैं और महेश भट्ट उनकी फोटो क्लिक कर रहे हैं. सेलिब्रेशन में चार चांद लगाते हुए आलिया ने राहा के लिए बने खूबसूरत दो-लेयर केक की तस्वीर भी शेयर की है. (फोटो साभार: Instagram@aliaabhatt)

आलिया-रणबीर का नया छह मंजिला बंगला उसी जगह बना है, जहां पहले कपूर परिवार का पुराना कृष्णा राज बंगला हुआ करता था. इस घर में मॉडर्न इंटीरियर्स, एंटरटेनमेंट एरिया और ग्रीन टैरेस गार्डन जैसी सुविधाएं हैं. खबरों के मुताबिक, करीब 250 करोड़ रुपये की कीमत वाला यह पाली हिल वाला घर भारत के सबसे महंगे सेलिब्रिटी घरों में से एक है.(फोटो साभार: Instagram@aliaabhatt)
![]()










