Last Updated:
कौन बनेगा करोड़पति 17 में हरमनप्रीत कौर, दीप्ति शर्मा, शेफाली वर्मा समेत भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी और कोच अमोल पहुंचे. उन्होंने अमिताभ बच्चन संग क्विज खेल खेला और मजेदार सवालों के जवाब दिए. क्विज शो से महिला क्रिकेट टीम 12.50 लाख रुपये जीतकर लौटे.
नई दिल्ली: टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ के 5 दिसंबर के एपिसोड में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपने कोच के साथ पहुंचे. हरमनप्रीत कौर, दीप्ति शर्मा, शेफाली वर्मा, ऋचा घोष, हरलीन देओल, स्नेह राणा और कोच अमोल की मौजूदगी से ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का सेट गुलजार हो गया. हॉटसीट पर सबसे पहले हरमनप्रीत कौर, शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा बैठीं. अमिताभ बच्चन ने एक-एक करके सबके क्रिकेटिंग करियर के बारे में पूछा. शेफाली वर्मा ने बताया कि वे अपने पिता की वजह से क्रिकेटर बनी थीं जो उन्हें ट्रेनिंग कैंप ले जाया करते थे.
अमिताभ बच्चन ने खेल के बीच खिलाड़ियों के साथ ‘टैग अटैक’ का टास्क खेला. ‘शॉपिंग की शौकीन’ का टैग शेफाली वर्मा को दिया गया. ‘एंग्री यंग वुमन’ का टैग हरमनप्रीत कौर को मिला. ‘चटोरी जुबान’ का टैग ऋचा शर्मा को मिला और ‘सुरों का सरताज’ का टैग कोच अमोल को मिला. उन्होंने फिर अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘कभी कभी’ का मशहूर गाना ‘मैं पल तो पल का शायर हूं’ गाया, जिसे साहिर लुधियानवी ने लिखा था. बिग बी से हंसी-मजाक के बीच क्रिकेटर्स ने उनके दिलचस्प सवालों के भी जवाब दिए.
अमिताभ बच्चन ने खिलाड़ियों से गाने से जुड़ा 5वां सवाल पूछा. सवाल है- ‘पंजाबी गीत ‘बैडबॉय’ को गुरलेज अख्तर के साथ किस गायक ने गाया है?’ विकल्प हैं-
A. जस्सी गिल
B. सुखबीर
C. गुरु रंधावा
D. प्रेम ढिल्लों
यहां हरमनप्रीत कौर ने विकल्प डी. प्रेम ढिल्लों को चुना, जो सही जवाब है. उन्होंने 8वें सवाल पर अपनी पहली लाइफ लाइन ‘ऑडियंस पोल’ का इस्तेमाल किया. सवाल है- इनमें से कौन सा मंदिर त्रिकुटा पहाड़ियों पर लगभग 5200 फीट की ऊंचाई पर स्थित है? विकल्प हैं-
A. महालक्ष्मी मंदिर, कोल्हापुर
B. वैष्णो देवी मंदिर, जम्मू-कश्मीर
C. कालका देवी, दिल्ली
D. कामाख्या मंदिर, असम
ऑडियंस ने सबसे ज्यादा वोट विकल्प बी. वैष्णो देवी मंदिर, जम्मू-कश्मीर को दिया. खिलाड़ियों ने भी इसे चुना, जो सही है. हरमनप्रीत से फिर बिग बी ने उनकी जर्नी के बारे पूछा, तो क्रिकेटर ने कहा, ‘मेरे पापा खेलते थे, ग्राउंड पर लेकर जाते थे. दिन-रात ग्राउंड में रहती थी. एक स्कूल के प्रिंसिपल ने देखा, तो उनके साथ मिलकर लड़कियों की टीम बनाई और इस तरह क्रिकेटिंग सफर आगे बढ़ा.’ महिला खिलाड़ियों ने 10 सवालों का आसानी से जवाब देकर 5 लाख रुपये जीत लिए और सुपर संदूक राउंड में 9 सवालों का सही जवाब देकर गंवाई लाइन लाइन जिंदा कर ली. दूसरे पड़ाव में हरमनप्रीत कौर के साथ कोच अमोल मजूमदार बैठे. महिला क्रिकेटरों ने 12.50 लाख रुपये क्विज शो से जीतकर लौटे.
About the Author

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
![]()










