नई दिल्ली. बॉलीवुड इंडस्ट्री ने कई यादगार गाने दिए हैं, लेकिन कुछ गानों का क्रेज कभी खत्म नहीं होता है. इस लिस्ट में बीड़ी जलइले सॉन्ग टॉप पर है. यह गाना अजय देवगन की ओमकारा फिल्म है, जो साल 2006 में रिलीज हुई थी. इस गाने में बिपाशा बसु ने धमाकेदार डांस परफॉर्म किया था. सैफ अली खान और विवेक ओबेरॉय भी नाचते हुए नजर आए थे. इस गाने को गुलजार ने लिखा है. म्यूजिक विशाल भारद्वाज ने दिया है. सुनिधि चौहान और सुखविंदर सिंह ने अपनी सुरीली आवाज से बीड़ी जलइले गाने को सजाया है. यह सुपरहिट गाना कुछ ऐसा बन पड़ा है कि अगले कई सालों तक लोग इस पर जरूर नाचेंगे. हर शादी-पार्टी में यह सॉन्ग जरूर बजता है.
![]()










