Last Updated:
आईएमडीबी ने हाल में टॉप 50 इंडियन वेब सीरीज की लिस्ट जारी की है. यहां हम आपको टॉप 5 सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं. इनमें से तीन सीरीज क्राइम ड्रामा है, एक सीरीज बायोग्राफिकल ड्रामा और एक अन्य ड्रामा सीरीज है, जिसे न सिर्फ इंडिया में बल्कि दुनियाभर में खूब पसंद किया गया.
‘पंचायत’, ‘गुल्लक’ ‘असुर’ और ‘पाताललोक भारत की सबसे ज्यादा चर्चित सीरीज रही हैं, लेकिन इन सीरीज का नाम आईएमडीबी की टॉप 5 में नहीं है. कौन-सी है ये सीरीज 5 सीरीज जानते हैं. इनमें से दो सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 9 से ज्यादा है, जबकि दो सीरीज के 3-3 सीजन आ चुके हैं. जबकि दो अन्य सीरीज के दो सीजन आए हैं.

इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर वेब सीरीज ‘एस्पिरेंट्स’ हैं. टीवीएफ ऑरिजनल इस सीरीज का पहला सीजन यूट्यूब पर आया है. इस देश ही नहीं, दुनिया भी खूब पसंद किया. दुनिया का सबसे ज्यादा देखने वाले शो में इसकी गिनती हुई. इसके दो सीजन आ चुके हैं.

‘एस्पिरेंट्स’ की आईएमडीबी रेटिंग 9.1 है. सीरीज की कहानी यूपीएससी की तैयारी कर रहे तीन दोस्तों की कहानी है. उनकी बॉन्डिंग और लड़ाई की कहानी है. सीरीज का दूसरा सीजन भी आया. साथ ही ‘एसके सर’, ‘संदीप ‘भैया’ और ‘गुरु और धैर्या की लव स्टोरी’ के नाम से स्पिन ऑफ आए. सीरीज में नवीन कस्तुरिया, शिवांकित परिहार, अभिलाष थपलियाल और सनी आहूजा जैसे कलाकार हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

चौथे नंबर पर मनोज बाजपेयी, प्रियामणि और शारिब हाशमी स्टारर ‘द फैमिली मैन’ साल 2019 में आए इसके पहले सीजन की आईएमडीबी रेटिंग 8.7 है. सीरीज में मनोज बाजपेयी ने श्रीकांत तिवारी का किरदार निभाया है, जो नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी में काम करता है. तीनों सीजन को ऑडियंस ने खूब पसंद किया.

‘द फैमिली मैन’ के तीनों सीजन में अलग-अलग नेशनल सिक्योरिटी से जुड़े मुद्दे को दिखाया गए. पहले सीजन में कश्मीर और देश में आतंकवाद को दिखाया गया. दूसरे सीजन में दक्षिण भारत में प्रधानमंत्री को जान से मारने की प्लानिंग और तीसरे सीजन में घुसपैठ और पूर्वोत्तर में सरकार के खिलाफ काम कर रहे संगठन को दिखाया गया.

तीसरे नंबर पर ‘स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी’ है. स्टॉक ब्रोकर हर्षद मेहता की लाइफ पर बनी इस सीरीज को हंसल मेहता ने डायरेक्ट किया था. सीरीज को खूब पसंद किया गया था. इस सीरीज से प्रतीक गांधी की किस्मत चमकी. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 9.2 है. हंसल मेहता ने इसका सीक्वल में ‘स्कैम 2003: द तेलगी स्टोरी’ बनाई.

दूसरे नंबर पर सबसे पॉपुलर सीरीज रही ‘मिर्जापुर’ है. इस सीरीज के तीन सीजन आ चुके हैं. सीरीज पहले सीजन की रेटिंग 8.4 है. सीरीज की कहानी पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में बेस्ड है. गैंगस्टर ड्रामा है. इस सीरीज में पंकज त्रिपाठी, विक्रांत मैसी, अली फजल, श्वेता त्रिपाठी, विजय वर्मा जैसे कई प्रतिाभाशाली कलाकार हैं.

पहले नंबर पर सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी ‘सेक्रेड गेम’ है. सीरीज को अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट की थी. यह भारत की पहली सीरीज मानी जाती है. इस क्राइम थ्रिलर सीरीज में सैफ अली खान ने पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया, जबकि नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक गैंगस्टर बनते है. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.5 है. इसके सीक्वल में पंकज त्रिपाठी ने भी अहम किरदार निभाया था.
![]()










