Last Updated:
कौन बनेगा करोड़पति 17 में कंटेस्टेंट कृष्णा ने अपने खेल के साथ-साथ बातों से अमिताभ बच्चन को प्रभावित किया. वे 7.50 लाख रुपये जीतकर घर लौटीं. उन्होंने 12.50 लाख रुपये के सवाल पर गेम क्विट कर दिया था जो एक बॉलीवुड फिल्म से जुड़ा है.
नई दिल्ली: ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ के 8 दिसंबर के एपिसोड में हॉटसीट पर कंटेस्टेंट कृष्णा को बैठने का मौका मिला. उन्होंने अपने किस्सों के साथ-साथ अपनी समझ और ज्ञान से अमिताभ बच्चन को काफी इंप्रेस किया. वे बिना किसी लाइफ लाइन के पहला पड़ाव पार करने में सफल रहीं. उन्होंने शुरुआती दस सवालों का जवाब देने के लिए दो बार लाइफलाइन का इस्तेमाल किया. कृष्णा सेट पर अपनी मां-बहन के अलावा अपने मंगेतर के साथ पहुंचीं. उन्होंने बताया कि वे अपनी शादी की तैयारियों में जुटी हैं. उन्होंने खेल के बीच अमिताभ बच्चन से अपने लिए लहंगा सेलेक्ट करवाया और शादी-पार्टी के लिए मिठाइयों का चुनाव करवाया.
About the Author

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
![]()










