Last Updated:
‘धुरंधर’ से अक्षय खन्ना का FA9LA सीन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस सीन में अक्षय के दमदार अभिनय ने सबको उनका मुरीद बना दिया है. फराह खान ने भी अक्षय के शानदार अभिनय की तारीफ करते हुए उनके लिए पोस्ट शेयर किया. फराह ने अक्षय की एक्टिंग को ऑस्कर के लायक बताया है.
नई दिल्ली. रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और आर माधवन स्टारर ‘धुरंधर’ बॉक्स-ऑफिस पर कब्जा जमाए हुए है. 5 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म ने धमाकेदार शुरुआत की. रणवीर सिंह इस फिल्म में भले ही लीड रोल में नजर आए हैं, लेकिन अक्षय खन्ना वो हीरा बन उभरे जिसे आदित्य धर ने बखूबी तराशा है. अक्षय खन्ना ऐसे दमदार विलेन के तौर पर सामने आए हैं जो कई मौकों पर फिल्म के हीरो पर भी भारी पड़ जाता है. इस एक रोल से अक्षय खन्ना ने सोशल मीडिया को अपना फैन बना लिया है. थिएटर से ‘धुरंधर’ देखकर निकला हर व्यक्ति उनके शानदार अभिनय कौशल का गुणगान कर रहा है.
डायरेक्टर मधुर भंडारकर समेत कई लोगों ने ‘धुरंधर’ की स्टारकास्ट के साथ आदित्य धर के निर्देशन की भी जमकर तारीफ की. अब इस कड़ी में कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान का नाम भी शामिल हो गया है. फराह खान भी ‘धुंरधर’ देख अक्षय खन्ना की मुरीद हो गईं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर एक्टर की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा कि फिल्म में जल्लाद के किरदार को इस कदर बखूबी निभाने के लिए उन्हें ऑस्कर मिलना चाहिए.
अक्षय खन्ना की मुरीद हुईं फराह खान

फराह खान ने की अक्षय खन्ना की तारीफ.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा अक्षय खन्ना का सीन
अक्षय खन्ना का फिल्म से FA9LA सीन बीते कई दिनों से वायरल हो रहा है जिसमें उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है. फराह खान ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अक्षय के इसी सीन का ग्रैब शेयर करते हुए उनकी तारीफों में कसीदे पढ़े. डायरेक्टर फराह खान लिखती हैं, ‘अक्षय खन्ना को इसके लिए ऑस्कर मिलना चाहिए’.
About the Author

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें
![]()










