Last Updated:
‘बिग बॉस 19’ का विनर बनने के बाद गौरव खन्ना ने पहली बार अपने उतार-चढ़ाव के बारे में बात की. उन्होंने बिग बॉस जर्नी में फैंस और सपोर्ट्स को साथ देने के लिए आभार जताया है. उन्होंने अपनी बिग बॉस जर्नी को इमोशंस का रोलरकोस्टर बताया है.
मुंबई. ‘अनुपमा’ फेम गौरव खन्ना ‘बिग बॉस 19’ के विनर बन चुके हैं. गौरव ने विनर बनने के बाद पहली बार अपनी बिग बॉस जर्नी के एक्सपीरिएंस को शेयर किया है. उन्होंने उन उतार-चढ़ाव के बारे में भी बात की, जिससे वह भावुक हुए, उदास हुए लेकिन हिम्मत नहीं हारी. गौरव ने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया और लंबा नोट लिखा है. उन्होंने लिखा, “106 दिनों को शब्दों में बयां करना मुश्किल है… लेकिन ये सफर वाकई शानदार रहा है. भावनाओं का एक सच्चा रोलरकोस्टर, हंसी, गुस्सा, उथल-पुथल, टास्क, स्ट्रेटजी, जुनून, संदेह के पल और सबसे बढ़कर, उस घर में पहले दिन से ही विनर बनने की एनर्जी.”
गौरव खन्ना ने आगे लिखा, “लोगों ने मुझे नीचे गिराने की कोशिश की. उन्होंने मुझ पर सवाल उठाए. वो बार-बार पूछते रहे,’जीके क्या करेगा?’ और हर बार मैंने डिग्निटी, ताकत और ईमानदारी के साथ जवाब दिया. और अब मैंने सबसे जोरदार तरीके से जवाब दिया. ट्रॉफी घर आ गई है. ये सफर अकेले नहीं तय हुआ. हर दिन सलमान खान के शब्दों और हौसले ने उसे आगे बढ़ाया… एक मेंटर जिसने उसे आगे बढ़ाया, राह दिखाई और याद दिलाया कि वो असल में कौन है. उन पलों ने उसके लिए खेल बदल दिया. इसी ने जीत की नींव रखी.”
View this post on Instagram
![]()










