Last Updated:
साक्षी धोनी ने इंस्टाग्राम पर ऋतिक रोशन संग स्कूल यूनिफॉर्म में पुरानी फोटो शेयर की, जो ‘कृष’ की शूटिंग के दौरान की मानी जा रही है. ऋतिक संग साक्षी धोनी की फोटो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. लोग इसको लेकर चर्चाएं कर रहे हैं और तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं कि आखिर एमएमस धोनी की पत्नी फिल्म कृष के सेट पर क्या कर रही थीं.
नई दिल्ली. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एम.एस. धोनी की पत्नी साक्षी धोनी सोशल मीडिया पर अपनी दमदार मौजूदगी के लिए जानी जाती हैं. वह अक्सर अपनी लाइफ की अनदेखी झलकियां फैंस के साथ साझा करती रहती हैं. इस बार साक्षी ने जो तस्वीरें पोस्ट की हैं, उन्होंने पूरे इंटरनेट का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है क्योंकि इन फोटोज में उनके साथ कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के हैंडसम स्टार ऋतिक रोशन नजर आ रहे हैं.
साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर साल 2000 से 2006 के बीच की कुछ पुरानी यादों का एक फोटो डंप शेयर किया है. इन्हीं तस्वीरों में एक फ़ोटो ऐसी भी है जिसमें वह स्कूल यूनिफॉर्म पहने ऋतिक के साथ खड़ी दिखाई दे रही हैं. इस तस्वीर ने फैंस को हैरान कर दिया, क्योंकि किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि साक्षी और ऋतिक एक फ्रेम में नजर आ सकते हैं.
‘कृष’ के सेट पर मौजूद थीं साक्षी धोनी
फोटो देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह तस्वीर कृष (2006) की शूटिंग के समय की है. ऋतिक का हेयरस्टाइल, आउटफिट और कुल मिलाकर लुक बिल्कुल वैसा ही दिखाई देता है जैसा उन्होंने ‘कृष’ में अपनाया था. उस समय फिल्म की शूटिंग कई लोकेशंस पर चल रही थी, और लगता है साक्षी और उनकी सहेलियां उसी दौरान ऋतिक से मिली थीं.
वायरल हो रहीं तस्वीरें
View this post on Instagram
![]()











