बिहार में आईएएस और आईपीएस के तबादले के बाद अब आयुक्त का तबादला किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। 2010 बैच के आईएएस अधिकारी राजीव रौशन को उच्च शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है। वह अब तक सारण प्रमण्डल के आयुक्त पद पर पदस्थापित थे। वहीं 2005 बैच के आईएएस अधिकारी अजय यादव अब सिर्फ मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबाहुन विभाग के सचिव पद की जिम्मेदारी ही संभालेंगे। वह इसके अतिरिक्त उच्च शिक्षा, शिक्षा विभाग के प्रभार निदेशक, बिहार राज्य पाठ्य पुस्तक प्रकाशन निगम लिमिटेड, पटना के प्रबंध निदेशक और बिहार स्टेट बिवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड, पटना के प्रबंध निदेशक की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी संभाल रहे थे, उन्हें शिक्षा विभाग के सभी प्रभारों से मुक्त कर दिया गया है।
![]()











