Last Updated:
चलिए एक ऐसी फ्लॉप फिल्म से रूबरू करवाते हैं जिसका सीक्वल आए या न आए लेकिन गाने बनकर तैयार है. फिल्म में मल्टीस्टार थे और गाने तो सारे के सारे सुपरहिट थे. लेकिन फिर भी ये बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई थी.
साल 2002 में एक फिल्म आई थी, जोकि एक्शन थ्रिलर थी. फिल्म में कई सुपरस्टार्स की फौज देखने को मिली थी. सबसे दिलचस्प बात ये थी कि इसके सारे के सारे गाने सुपरहिट थे. आज भी इस फिल्म के गाने आपको गली मोहल्ले में सुनाई दे ही जाएंगे.

मगर सितारों से लदी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. इसके बावजूद इसके सीक्वल के लिए संगीतकार ने गाने तैयार कर रखे हैं. जी हां, खुद कंपोजर ने इस बारे में बात की. उन्होंने कहा कि वह तो निर्माता से बात भी करेंगे कि उन्होंने पार्ट 2 के लिए और भी तगड़े गाने बनाए हैं जिन्हें एक बार उन्हें जरूर सुनना चाहिए.

दरअसल हम बात कर रहे हैं मिलाप जावेरी और संजय गुप्ता की फिल्म ‘कांटे’ की. इस फिल्म में आनंद राज आनंद, विशाल शेखर, लकी अली जैसे सितारों ने म्यूजिक दिया था. हाल में ही लेटेस्ट इंटरव्यू में आनंद राज आनंद ने ‘कांटे’ के सुपरहिट गानों को लेकर बातचीत की. उन्होंने बताया कि उन्होंने तो ‘कांटे 2’ के लिए भी गाने तैयार किए हुए हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

आनंद राज आनंद हाल में ही शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में नजर आए. जहां उनसे पूछा गया कि ‘कांटे’ में ज्यादा बूढ़ों की फौज थी. कुमार गौरव को छोड़कर सब 40 के ऊपर के स्टार्स थे. मगर गाने ऐसे कि सब जुबां पर चढ़ गए. ऐसी तगड़ी स्टारकास्ट के लिए उन्होंने कैसे गाने बनाए.

तब ‘कांटे’ के म्यूजिक को याद करते हुए आनंद राज आनंद ने बताया कि उस समय इसके गानों ने तहलका मचा दिया था. उन्होंने तो ‘कांटे 2’ के लिए भी गाने तैयार कि हुए हैं. वह कभी मेकर्स से मिलेंगे तो गाने जरूर सुनाएंगे और बताएंगे कि गाने एकदम तगड़े हैं.

‘कांटे’ फिल्म में अमिताभ बच्चन, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, महेश मांजरेकर, कुमार गौरव, शिल्पा शेट्टी से लेकर अन्य सितारे नजर आए थे. sacnilk के मुताबिक, कांटे फिल्म का बजट 28 करोड़ रुपये था. जबकि ये भारत में 32 करोड़ ही कमा पाई थी. ऐसे में ये औसत भी साबित नहीं हो पाई.

गानों की बात करें तो कांटे में जुबीन गर्ग,सुखविंदर और ऋचा शर्मा की आवाज में माही वे खूब पॉपुलर हुआ था जिसमें मलाइका अरोड़ा के लटके-झटके सब देखते रह गए थे. दिल क्या करे, बेबी बेबी, मौत, इश्क समुंदर, सोचा नहीं था समेत कुल 9 गाने थे.
![]()










