Last Updated:
80 के दशक में आई रामानंद सागर की ‘रामायण’ ने हर किरदार को एक बड़ी पहचान दी थी. इसी शो में राम के किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को स्टार बनाया था. सुनील लहरी ने इसमें लक्ष्मण की भूमिका अदा की थी. हाल ही में उन्होंने एपिक शो ‘रामायण’ सबसे मुश्किल सीन्स में से एक को याद किया है.
नई दिल्ली. नई दिल्ली. रामानंद सागर की ‘रामायण’ 80 के दशक से लेकर आज तक दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है. ‘रामायण’ सीरियल में भगवान श्रीराम बने अरुण गोविल और सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया को आज भी दर्शक भगवान राम और मां सीता जितना सम्मान देते हैं.
हाल ही में सुनील लहरी ने खुलासा किया है कि ‘रामायण’ में केवट वाला सीन शूट करते वक्त पैरों पर पड़ गए थे छाले, ‘लक्ष्मण’ का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने शो से जुड़े और भी कई खुलासे किए हैं.
बेहद दर्दभरा था केवट वाला सीन
‘रामायण’ में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी अपने भोले चेहरे और उग्र स्वभाव के कारण घर-घर में लोकप्रिय हुए थे. अब उन्होंने शूटिंग के दिनों को याद करते हुए उन दृश्यों का जिक्र किया है, जो उनके लिए बेहद कष्टदायक रहे.सुनील लहरी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह ‘रामायण’ के केवट वाले सीन के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं. अभिनेता ने बताया कि ‘रामायण’ की शूटिंग बिल्कुल भी आसान नहीं थी. केवट वाले सीन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह सीन सभी कलाकारों के लिए बहुत पीड़ादायक था.
View this post on Instagram
![]()












