इसी बीच तीसरी ब्रेजा कार भी आकर टकरा गई। लोग कुछ समझ पाते तब तक पीछे से आ रही तेज रफ्तार डबल डेकर बस ने ब्रेजा कार में टक्कर मार दी। बस की टक्कर से तीनों कारें 10 मीटर तक घिसटती चली गईं। रगड़ से ब्रेजा कार की पेट्रोल टंकी से लपटें निकलने लगीं और देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई।
फिर धीरे-धीरे आग विकराल हो गई और एक के बाद एक टकराईं बसें आग की चपेट में आ गईं। इनमें लपटे निकलने लगीं। एक के बाद एक बसें और कार इन वाहनों में आकर टकराते रहे। धू-धू कर वाहन जलते रहे और लोग भी जिंदा जलने लगे।
बस से निकलने का मौका तक न मिला
यात्रियों में चीख पुकार मच गई और जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, लेकिन लपटें इतनी भीषण थी कि कुछ को बस से निकलने का मौका ही नहीं मिला, जिससे वह जिंदा जल गए। कुछ यात्री निकलकर एक्सप्रेस के किनारे खेतों में भाग गए।
इसके बाद बचाव दल ने रेस्क्यू शुरू किया। क्षत-विक्षत शवों को इकट्ठा करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। झुलसे व घायलों को बलदेव सीएचसी, आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज, मथुरा जिला अस्पताल और वृंदावन सौ शैय्या भेज दिया।
![]()















